घरेलू शेयर बाज़ार ने आज अच्छी शुरुआत की। एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच इंफोसिस, बजाज फिनसर्व और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 328 अंक चढ़ गया।
इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई इंडेक्स 328 अंक बढ़कर 53,562.83 पर पहुंच गया। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 99.7 अंक चढ़कर 15,935.05 पर था। सेंसेक्स में पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, टाटा स्टील, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।
World Bank ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना और निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए India को दिया 1.75 अरब डॉलर का Loan
आईटीसी और लार्सन एंड टुब्रो में गिरावट हुई। अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, सोल और हांगकांग के बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई में मामूली गिरावट आई। अमेरिकी बाजार सोमवार को छुट्टी के चलते बंद रहे।
पिछले सत्र में सेंसेक्स 326.84 अंक या 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 53,234.77 पर बंद हुआ था। निफ्टी 83.30 अंक या 0.53 प्रतिशत बढ़कर 15,835.35 पर बंद हुआ। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.01 प्रतिशत गिरकर 113.49 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।


Download Android App
Download iOS App



