एक झटके में चांदी के भाव में आया 10,000 का भारी उछाल, कीमत 3 लाख के करीब, बाजार में बने रिकॉर्ड

Summary :

Silver All Time High: सोने चांदी की कीमत में भारी उछाल दर्ज किया जा रहा है जिससे बाजार में नए रिकॉर्ड बन रहे है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के साथ तनाव बढ़ने और ईरान में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के कारण भू-राजनीतिक जोखिम बढ़ने से सोने और चांदी की ऑल टाइम हाई पर है। चांदी के भाव में एक ही झटके में 10 हजार रुपये का भारी उछाल दर्ज किया गया है। जिससे चांदी की कीमत सातवें आसमान में पहुंच गई है। वहीं सोने की कीमत में भारी उछाल के बाद यह 4,575.82 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। चांदी की कीमतों…

Silver All Time High: सोने चांदी की कीमत में भारी उछाल दर्ज किया जा रहा है जिससे बाजार में नए रिकॉर्ड बन रहे है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के साथ तनाव बढ़ने और ईरान में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के कारण भू-राजनीतिक जोखिम बढ़ने से सोने और चांदी की ऑल टाइम हाई पर है। चांदी के भाव में एक ही झटके में 10 हजार रुपये का भारी उछाल दर्ज किया गया है। जिससे चांदी की कीमत सातवें आसमान में पहुंच गई है।

वहीं सोने की कीमत में भारी उछाल के बाद यह 4,575.82 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। चांदी की कीमतों उछाल के बाद 83.19 डॉलर पर पहुंच गई है।  जानते है चांदी के भाव में भारी उछाल का कारण और आज का ताजा भाव।

Silver All Time High

Silver All Time High
Silver All Time High

चांदी के भाव में एक ही झटके में 10 हजार रुपये का उछाल आने के बाद चांदी की कीमत अब 2,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। आज सुबह चांदी का भाव 2,60,000 रुपये पर कारोबार कर रहा था। अचानक आई तेजी के बाद बाजार में नए रिकॉर्ड बन गए है और चांदी ऑल टाईम हाई पर पहुंच गया है। बता दें कि पिछले सप्ताह सोने की कीमत में 4 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई, जबकि चांदी की कीमत में 7 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई।

Reason for Silver Price Hike

Silver All Time High
Silver All Time High

चांदी के भाव में भारी उछाल कई कारणों से दर्ज किया गया है। वहीं सोने के तेवर भी वैश्विक तनाव और कई कारणों से प्रभावित हुए है। जानते है चांदी में इतना उछाल क्यों दर्ज किया गया है।

  1. यूक्रेन-रूस का युद्ध, अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी और ग्रीनलैंड पर नियंत्रण की धमकी के बाद कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी आई है।
  2. अमेरिकी टैरिफ का US सुप्रीम कोर्ट से देरी में फैसला आने पर भी चांदी मजबूत हुई है।
  3. डॉलर में नरमी और भू-राजनीतिक तनाव ने चांदी की कीमतों को प्रभावित किया है।
  4. अमेरिकी फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कमी के कारण सोने चांदी की कीमतों में उछाल आया है।

ALSO READ: गिरावट के बाद भी सोना 1.50 लाख के करीब, चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।