Karur Stampede Case: आज दिल्ली में CBI के सामने पेश होंगे थलापति विजय, 41 मौतों से जुड़ा है मामला

Summary :

Karur Stampede Case: तमिल सिनेमा के मशहूर एक्टर से राजनेता बने तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख विजय की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। 12 जनवरी को विजय को तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ से जुड़े मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के सामने पेश होना है। इस मामले की जांच फिलहाल सीबीआई कर रही है और पूछताछ के लिए विजय दिल्ली पहुंच चुके हैं। Karur Stampede Case: दिल्ली पहुंचे विजय, सीबीआई के सामने होंगे पेश टीवीके प्रमुख विजय सोमवार सुबह चेन्नई के नीलनकराय स्थित अपने आवास से दिल्ली के लिए रवाना हुए। वे चार्टर्ड फ्लाइट से राष्ट्रीय…

Karur Stampede Case: तमिल सिनेमा के मशहूर एक्टर से राजनेता बने तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख विजय की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। 12 जनवरी को विजय को तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ से जुड़े मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के सामने पेश होना है। इस मामले की जांच फिलहाल सीबीआई कर रही है और पूछताछ के लिए विजय दिल्ली पहुंच चुके हैं।

Karur Stampede Case: दिल्ली पहुंचे विजय, सीबीआई के सामने होंगे पेश

टीवीके प्रमुख विजय सोमवार सुबह चेन्नई के नीलनकराय स्थित अपने आवास से दिल्ली के लिए रवाना हुए। वे चार्टर्ड फ्लाइट से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। पार्टी की ओर से पहले ही साफ कर दिया गया था कि विजय सीबीआई जांच में पूरा सहयोग करेंगे और पूछताछ के लिए खुद दिल्ली जाएंगे।

Karur Stampede Case (Photo: Social media)

Karur Stampede Case (Photo: Social media)

Thalapathy Vijay Questioned by CBI: सुरक्षा को लेकर पार्टी की मांग

विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम ने दिल्ली पुलिस से विशेष सुरक्षा व्यवस्था की मांग भी की है। पार्टी नेताओं का कहना है कि विजय एक बड़े जनाधार वाले नेता हैं, इसलिए दिल्ली में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। टीवीके ने आधिकारिक तौर पर दिल्ली पुलिस से संपर्क कर सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की है।

CBI probe Tamil Nadu Stampede: करूर भगदड़ की भयावह घटना

गौरतलब है कि यह मामला तमिलनाडु के करूर जिले में हुई एक राजनीतिक रैली से जुड़ा है। टीवीके प्रमुख विजय की रैली के दौरान भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिससे भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 41 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। घटना के बाद पूरे राज्य में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया था।

Karur Stampede Case (Photo: Social media)

Karur Stampede Case (Photo: Social media)

सियासत गरमाई, आरोप-प्रत्यारोप शुरू

करूर भगदड़ को लेकर तमिलनाडु की राजनीति में भी जमकर हंगामा हुआ। अलग-अलग राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे पर लापरवाही और जिम्मेदारी तय करने को लेकर आरोप लगाए। विपक्षी दलों ने रैली के आयोजन और भीड़ प्रबंधन पर सवाल उठाए, जबकि टीवीके ने इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा बताया।

पहले एसआईटी, फिर सीबीआई को सौंपी गई जांच

घटना के बाद तमिलनाडु सरकार ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया था। हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया। शीर्ष अदालत के आदेश के बाद करूर भगदड़ केस की जांच सीबीआई को सौंप दी गई।

Karur Stampede Case (Photo: Social media)

Karur Stampede Case (Photo: Social media)

पहले भी हो चुकी है पूछताछ

सीबीआई इस मामले में अब तक टीवीके के कई नेताओं और पदाधिकारियों से पूछताछ कर चुकी है। जांच एजेंसी ने रैली के आयोजन, सुरक्षा इंतजाम और भीड़ नियंत्रण से जुड़े पहलुओं पर सवाल किए हैं। अब इसी कड़ी में विजय को भी पूछताछ के लिए समन भेजा गया था। अब सभी की निगाहें सीबीआई की पूछताछ और आगे की जांच पर टिकी हैं। यह देखना अहम होगा कि जांच एजेंसी इस मामले में क्या निष्कर्ष निकालती है और इसका टीवीके व विजय के राजनीतिक भविष्य पर क्या असर पड़ता है।

यह भी पढ़ें: ‘हिन्दी थोपने की कोशिश हुई तो लात मारूंगा…’, यूपी-बिहार के नागरिकों को लेकर ये क्या बोल गए राज ठाकरे?

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।