बेकाबू हुआ सोने का भाव, चांदी ने दिया 170% का रिटर्न, वर्ष 2026 में तांबा मारेगा बाजी!

Summary :

Silver Copper Rate 2026: वर्ष 2025 में सोने चांदी के भाव में उतार चढ़ाव देखने को मिला है। आम भाषा में कहें तो उतार कम और उछाल ज्यादा देखने को मिला जिससे कीमत अब ऑल टाइम हाई पर है और सातवें आसमान पर राज कर रही है। जिससे आम लोगों पर इसका प्रभाव देखने को मिला है। बता दें कि चांदी ने 2025 में अब तक 158 प्रतिशत का असाधारण रिटर्न दिया है, जिसमें घरेलू दरों में इस वर्ष लगभग 1,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम या लगभग 170 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। सोने चांदी के भाव बेकाबू होने…

Silver Copper Rate 2026: वर्ष 2025 में सोने चांदी के भाव में उतार चढ़ाव देखने को मिला है। आम भाषा में कहें तो उतार कम और उछाल ज्यादा देखने को मिला जिससे कीमत अब ऑल टाइम हाई पर है और सातवें आसमान पर राज कर रही है। जिससे आम लोगों पर इसका प्रभाव देखने को मिला है। बता दें कि चांदी ने 2025 में अब तक 158 प्रतिशत का असाधारण रिटर्न दिया है, जिसमें घरेलू दरों में इस वर्ष लगभग 1,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम या लगभग 170 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है।

सोने चांदी के भाव बेकाबू होने के बाद भी विश्लेषकों का कहना है कि मजबूत औद्योगिक मांग, सीमित आपूर्ति, ETF में भारी निवेश और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से चांदी की कीमत 100 डॉलर प्रति औंस तक भी पहुंच सकती है।

Silver Copper Rate 2026

Silver Copper Rate 2026
Silver Copper Rate 2026

 

उद्योग विशेषज्ञों ने कहा कि चांदी की मांग के प्रमुख कारकों में EV वाहनों, सौर ऊर्जा, सेमीकंडक्टर और डेटा केंद्रों में इसका औद्योगिक उपयोग शामिल है। साथ ही कई वर्षों से चली आ रही आपूर्ति की कमी ने निवेशकों के विश्वास को मजबूत किया है। फेडरल रिजर्व द्वारा 0.75 प्रतिशत की और राहत देने और अगले वर्ष कम से कम दो बार ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें भी निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत हैं। डॉलर की कमजोरी और भू-राजनीतिक तनाव भी औद्योगिक उपयोग से परे कीमती धातुओं की मांग को बढ़ा रहे हैं।

Silver Rate Today

एमसीएक्स शुक्रवार को 2,32,741 रुपये प्रति किलोग्राम के अंतर्दिवस उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। कई विश्लेषक मानते है कि अब 2026 में 100 डॉलर प्रति आँस के लक्ष्य को हासिल कर सकता है, जिनमें से अधिकांश अगले वर्ष चांदी के लिए 70-85 डॉलर प्रति औंस की सीमा का अनुमान लगा रहे हैं। उनका कहना है कि चांदी की उच्च-बीटा प्रकृति प्रमुख प्रतिरोध स्तरों के टूटने के बाद मूल्य वृद्धि को गति दे सकती है।

Copper Rate Live

Silver Copper Rate 2026
Silver Copper Rate 2026

वर्ष 2025 में सोने चांदी के भाव में भारी उछाल देख लिया है लेकिन अब कुछ दिनों बाद ही नया साल आने वाला है और माना जा रहा है कि इस साल सोना चांदी नहीं कॉपर की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर आपूर्ति की लगातार चुनौतियां सामने आना, कॉपर की नई खदानों की सीमित होना और उपभोक्ता क्षेत्रों में मांग में सुधार के कारण कॉपर बाजी मार सकता है। वहीं वर्ष 2025 में 40 प्रतिशत तक बढ़ गया है और यह उछाल वर्ष 2026 में भी जारी रह सकता है।

ALSO READ: सोना 1,50,000 के पार तो चांदी 2,50,000 के करीब, सर्राफा बाजार में न्यू ईयर से पहले उथलपुथल, देखें आज का ताजा भाव

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।