सेन फ्रांसिस्को : लगभग एक दशक तक दिन दोगुनी रात चौगुनी वृद्धि दर्ज करने वाला स्मार्टफोन बाजार अब नरमी की राह पर है। नये सर्वे के अनुसार 2007 में आईफोन बाजार में आने के बाद पहली बार पिछले साल दुनिया में स्मार्टफोन की बिक्री घटी। इस साल के शुरुआती आंकड़ों में यह गिरावट जारी रहने का संकेत मिल रहा है। विश्लेषकों का कहना है कि कई कारणों के चलते स्मार्टफोन बाजार की वृद्धि रुकती नजर आ रही है। इनमें से एक तो स्मार्टफोन में नये फीचरों का अभाव है, दूसरा लोग अब अपने स्मार्टफोन को लंबे समय तक रखने लगे हैं।
इसके अलावा चीन जैसे प्रमुख बाजार में बिक्री ठहराव भी इसकी एक वजह है। टेक्नालीसिस रिसर्च के विश्लेषक बॉब ओडोनेल ने कहा ,‘ बाजार चरम पर पहुंच चुका है, यही सार है।’ उन्होंने कहा कि अब भी स्मार्टफोन बड़ा बाजार है लेकिन इसकी वृद्धि समाप्ति की ओर है। ‘इसे स्मार्टफोन की समाप्ति के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।’ सर्वे के अनुसार स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग अब भी पहले नंबर पर है लेकिन एपल के साथ उसका अंतर घटा है। हुआवेई तीसरे व शियोमी चौथे नंबर पर है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



