US-इजरायल और ईरान की जंग में क्रैश हुआ शेयर बाजार, 1500 अंक टूटा Sensex, इन 4 कारणों से मचा कोहराम

Summary :

Stock Market Crash Today: US-इजरायल और ईरान की जंग का असर अब भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है। आज कारोबारी सत्र की शुरूआत 1000 अंको की गिरावट के साथ हुई थी और निफ्टी ने भी गहरा गोता लगाया था। अब खबर लिखते समय तक दोपहर के समय भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर कारोबार कर रहा है और Sensex  में लगभग 1500 अंको की गिरावट दर्ज की गई है। बाजर क्रैश होने के बाद Sensex 80 हजार के नीचे पहुंच गया है और निफ्टी में भी लगभग 450 अंको की गिरावट दर्ज की गई है। जानते…

Stock Market Crash Today: US-इजरायल और ईरान की जंग का असर अब भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है। आज कारोबारी सत्र की शुरूआत 1000 अंको की गिरावट के साथ हुई थी और निफ्टी ने भी गहरा गोता लगाया था। अब खबर लिखते समय तक दोपहर के समय भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर कारोबार कर रहा है और Sensex  में लगभग 1500 अंको की गिरावट दर्ज की गई है। बाजर क्रैश होने के बाद Sensex 80 हजार के नीचे पहुंच गया है और निफ्टी में भी लगभग 450 अंको की गिरावट दर्ज की गई है। जानते है शेयर बाजार क्रैश होने के 5 टॉप कारण

Stock Market Crash Reason

Stock Market Crash Today
Stock Market Crash Today
  • ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने मिलकर हमला किया है जिसमें सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत हो गई। जिसके बाद ईरान ने कई देशों में अमेरिका के सैन्य बेस पर हमला कर दिया है और मिडिल ईस्ट में जंग की आग भड़क गई है। कमजोर वैश्विक संकेत और युद्ध के कारण भारतीय शेयर बाजार बिखर गया है।
  • मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 10 प्रतिशत का बंपर उछाल आया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य रोकने से ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है। इसी के चलते तेल उत्पादक कंपनियां, पेंट, टायर, विमानन और रसायन क्षेत्रों के शेयर धड़ाम हो गए है।
  • जंग के बीच भारतीय रुपया में भी गिरावट दर्ज की गई है और अमेरिकी डॉलर के सामने कमजोर हो गया है। साथ ही एशियाई करेंसी में भी गिरावट दर्ज की गई है जिसका असर भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिला है।
  • भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का एक और अहम कारण विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की बिकवाली रही है। बता दें कि भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने ₹7,536.4 करोड़ के शेयर बेचे है जिससे बाजार में दबाव बना है।

Stock Market Crash Today

Stock Market Crash Today
Stock Market Crash Today

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट में एयरलाइन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई क्योंकि मध्य पूर्व के ऊपर हवाई क्षेत्र बंद होने और हवाई अड्डों के बंद होने से यात्रा बाजारों में अस्थिरता फैल गई। वहीं जंग के समय डिफेंस के शेयरों में बंपर उछाल दर्ज किया गया है। Paras Defence, Tejas Network में उछाल दर्ज किया गया है वहीं सिल्वर ETF में भी उछाल आया है।

ALSO READ: भारतीय शेयर बाजार में मचा हाहाकार, 1000 अंको की गिरावट के साथ खुला Sensex, Nifty भी टूटा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।