मई के महीने में 12 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, ट्रेडिंग करने से पहले देखें पूरी जानकारी के साथ Holiday List

Stock Market Holiday in May 2026

Stock Market Holiday in May 2026: मई महीने की शुरूआत भारतीय शेयर बाजार में अवकाश के साथ हुई है साथ ही इस महीने शनिवार और रविवार की छुट्टी मिलाकर कुल 12 दिन बाजार बंद रहेगा जिससे महीने के 30 दिनों में लगभग आधे महीने ही बाजार खुला रहेगा। इस महीने दो प्रमुख अवकाश है जिससे बाजार में ट्रेडिंग और शेयर की खरीद-ब्रिक्री बंद रहेगी। विस्तार से जानते है मई महीने के अवकाश लिस्ट के बारे में…

Stock Market Closed Today: भारतीय शेयर बाजार आज बंद

Stock Market Closed Today
Stock Market Closed Today (Source: Social Media)

भारतीय शेयर बाजार आज 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के चलते बंद है। इस दौरान दोनों मुख्य स्टॉक एक्सचेंज- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर शेयरों की खरीद-बिक्री नहीं होगी। साथ ही कमोडिटी मार्केट में भी छुट्टी रहेगी। और 9 बजे से लेकर 5 बजे तक के लिए ट्रेडिंग बंद रहेगी।

28 मई को बंद रहेगा त्यौहार

दूसरे प्रमुख त्यौहार बकरीद के दिन भी भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा। बता दें कि 28 मई को बकरीद का त्यौहार है और इस दिन भी बाजार में किसी भी प्रकार की ट्रेडिंग नहीं होगी जिससे निवेशकों को निवेश करने से पहले सभी अवकाश की लिस्ट देखनी होगी। इन दो प्रमुख त्यौहारों के साथ ही शनिवार और रविवार के दिन बाजार बंद रहेंगे।

Stock Market Holiday in May 2026: 12 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार

Stock Market Holiday in May 2026
Stock Market Holiday in May 2026 (Source: Social Media)

1 मई और 28 मई के अवकाश के साथ ही भारतीय, शेयर बाजार 2, 3, 9, 10, 16 ,17, 23, 24, 30 और 31 May के दिन बाजार बंद रहेगा। इन सभी दिनों में शनिवार और रविवार का अवकाश रहेगा। कुल इस महिने में निवेशकों के पास लगभग 18 दिनों का निवेश करना का मौका रहेगा।

Labour Day 2026: अंतरराष्ट्रीय लेबर डे के दिन एशिया के बाजार बंद

भारतीय शेयर बाजार के साथ ही आज अंतरराष्ट्रीय लेबर डे भी है, जिसके कारण एशिया के लगभग सभी शेयर बाजार बंद हैं, जिसमें चीन, हांगकांग, इंडोनेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, मॉरीशस, मलेशिया, वियतनाम, ताइवान, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं। यूरोप में भी फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, इटली, पोलैंड और अन्य देशों के बाजार भी आज अंतरराष्ट्रीय लेबर डे के कारण बंद रहेंगे।

ALSO READ: आज 1 मई 2026 को शेयर बाजार बंद रहेगा या नहीं, जानें क्यों नहीं होगी आज ट्रेडिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।