ईद या नवरात्री कब रहेगा शेयर बाजार बंद? जानें BSE और NSE की Holiday List

Summary :

Stock Market Open Or Closed During Ugadi: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारतीय  शेयर बाजार में कुछ दिनों पहले कोहराम मचा हुआ था लेकिन अब गिरावट थम गई है और आज रौनक वापस लौट आई है। इसी बीच मार्च के महीन में ईद, नवरात्री, गुड़ी पड़वा जैसे बड़े त्यौहार आ रहे है और निवेशकों के बीच चिंता बनी हुई है कि त्यौहार के समय बाजार बंद रहेगा या नहीं। बाजार बंद रहने पर कब कारोबारी सत्र शुरू होगा। विस्तार से जानते है BSE और NSE की छुट्टी की लिस्ट और किन त्यौहारों पर शेयर बाजार बंद रहेगा। Stock…

Stock Market Open Or Closed During Ugadi: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारतीय  शेयर बाजार में कुछ दिनों पहले कोहराम मचा हुआ था लेकिन अब गिरावट थम गई है और आज रौनक वापस लौट आई है। इसी बीच मार्च के महीन में ईद, नवरात्री, गुड़ी पड़वा जैसे बड़े त्यौहार आ रहे है और निवेशकों के बीच चिंता बनी हुई है कि त्यौहार के समय बाजार बंद रहेगा या नहीं। बाजार बंद रहने पर कब कारोबारी सत्र शुरू होगा। विस्तार से जानते है BSE और NSE की छुट्टी की लिस्ट और किन त्यौहारों पर शेयर बाजार बंद रहेगा।

Stock Market  News: BSE और NSE की अवकाश लिस्ट

Stock Market Open Or Closed During Ugadi
Stock Market Open Or Closed During Ugadi (Social Media)

मार्च के समय इस सप्ताह कई बड़े नजदीक आने वाले है जिसमें नवरात्री, गुड़ी पड़वा और ईद-उल-फितर शामिल हैं। लेकिन बड़े त्यौहार होने के बाद भी BSE और NSE की लिस्ट का यह हिस्सा नहीं है और इन त्यौहारों के दिन भी शेयर बाजार खुला रहेगा और कारोबार भी जारी रहेगा। कई लोग यह जानने के लिए उत्सुक है कि त्यौहारों के दिन बाजार बंद रहेगा या नहीं और यह साफ हो गया है कि नवरात्री, गुड़ी पड़वा और ईद-उल-फितर के दिन बाजार खुला रहेगा।

Stock Market Open Or Closed During Ugadi: 19 मार्च से 21 मार्च के बीच बाजार बंद नहीं रहेगा

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के छुट्टी की लिस्ट में त्योहारों या क्षेत्रीय समारोहों के कारण 19 मार्च से 21 मार्च के बीच बाजार बंद नहीं रहेगा। इस दौरान सिर्फ शनिवार को नियमित सप्ताहांत अवकाश के कारण ही बाजार बंद रहता है। सप्ताहांत अवकाश के बाद इक्विटी, डेरिवेटिव, मुद्रा और कमोडिटी जैसे सभी क्षेत्रों में व्यापार सामान्य रूप से जारी रहेगा।

Stock Market on Ram Navami: राम नवमी और महावीर जयंती के दिन बाजार बंद

Bombay Stock Exchange
Bombay Stock Exchange (Social Media)

मार्च का महीना त्यौहारों से भरा हुआ लेकिन शेयर बाजार में इन त्यौहारों का कोई भी असर नहीं पड़ेगा और बाजार सामन्य रुप से खुले रहेंगे। वहीं अवकाश की बात करें तो 26 मार्च को राम नवमी और 31 मार्च महावीर जयंती के दिन बाजार बंद रहेगा। होली के बाद सिर्फ इन त्यौहारों के दिन बाजार बंद रहेगा बाकि दिन बाजार में कारोबार जारी रहेगा।

ALSO READ: हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, IT स्टॉक्स में खरीदारी, Sensex-Nifty में तेजी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।