भारतीय शेयर बाजार की शुरूआत गुरुवार को मजबूती के साथ हुई। प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 38307 पर बना हुआ था और निफ्टी भी 11,263 के करीब था। मजबूत शुरूआत के बाद आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स 290 अंकों से क्यादा उछला और निफ्टी भी 11281 तक उछला।
सुबह 9.43 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 236.04 अंकों यानी 0.62 फीसदी की तेजी के साथ 38,307.17 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी पिछले सत्र से 59.95 अंकों यानी 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 11,262.80 पर बना हुआ था।
इससे पहले, बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 191.70 अंकों की तेजी के साथ 38,262.83 पर खुला और 38,364.04 तक उछला।
इससे पहले, बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 191.70 अंकों की तेजी के साथ 38,262.83 पर खुला और 38,364.04 तक उछला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र से 51.45 अंकों की बढ़त के साथ 11,254.30 पर खुला और 11,281.40 तक चढ़ा।
बीते सत्र की गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार में रिकवरी आई है। निवेशकों की नजर देश की प्रमुख कंपनियों के वित्तीय नतीजों पर है। देश की करीब 400 से कंपनियां चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के अपने वित्तीय नतीजे जारी करने वाली हैं।

Download Android App
Download iOS App