Stock Market Today 05 Dec: लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, RBI रेपो रेट पर टिकी नजर

Summary :

Stock Market Today 05 Dec:  भारतीय शेयर बाजार में कुछ दिनों पहले तूफानी तेजी का दौर जारी था अब बाजार कई कारणों से दबाव में है और आज भी शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ खुले, क्योंकि निवेशक भारतीय रिजर्व बैंक के प्रमुख ब्याज दर निर्णय का इंतजार कर रहे थे। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 79 अंक, 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85, 187 पर था। निफ्टी में भी मामूली गिरावट देखी गई और यह 12 अंक या 0.05 प्रतिशत गिरकर 26,021 पर आ गया। Top Gainers and Losers Share Today मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) अपनी तीन दिवसीय बैठक…

Stock Market Today 05 Dec:  भारतीय शेयर बाजार में कुछ दिनों पहले तूफानी तेजी का दौर जारी था अब बाजार कई कारणों से दबाव में है और आज भी शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ खुले, क्योंकि निवेशक भारतीय रिजर्व बैंक के प्रमुख ब्याज दर निर्णय का इंतजार कर रहे थे। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 79 अंक, 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85, 187 पर था। निफ्टी में भी मामूली गिरावट देखी गई और यह 12 अंक या 0.05 प्रतिशत गिरकर 26,021 पर आ गया।

Top Gainers and Losers Share Today

Stock Market Today 05 Dec
Stock Market Today 05 Dec (source: social media)

मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) अपनी तीन दिवसीय बैठक के समापन के बाद सुबह 10 बजे रेपो दर की घोषणा कर दी है, जिससे सत्र की शुरुआत में व्यापारी सतर्क रहेंगे। कई दिग्गज शेयरों ने बाजार को नीचे खींच लिया, जिनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, ट्रॅट, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, सन फार्मा और टाइटन लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।

Nifty Midcap Index

दूसरी ओर, इटरनल, बीईएल, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट जैसी कंपनियां शीर्ष लाभार्थियों में शामिल रहीं, जिन्होंने बेंचमार्क को कुछ समर्थन दिया। व्यापक बाजार में धारणा नरम रही और निफ्टी मिडकैप सूचकांक 0.07 प्रतिशत नीचे आया, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप सूचकांक 0.30 प्रतिशत गिरा।

Stock Market Today 05 Dec

Stock Market Today 05 Dec
Stock Market Today 05 Dec (source: social media)

क्षेत्रवार फार्मा और धातु शेयरों पर दबाव रहा और दोनों सूचकांकों में 0.3 प्रतिशत की गिरावट आई। लेकिन रियल एस्टेट शेयरों में तेजी के कारण निफ्टी रियल्टी सूचकांक में 0.28 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

Share Market Down Fall

विश्लेषकों ने कहा कि आरबीआई की नीतिगत नतीजों से पहले बाजार में सतर्कता के साथ कारोबार हुआ और निवेशक केंद्रीय बैंक की टिप्पणियों और ब्याज दर के परिदृश्य पर कड़ी नजर रखे हुए थे। रुपये का कल 90.42 के निचले स्तर से बढ़कर 89.97 पर पहुंचना मुद्रा बाजार में किसी प्रकार की स्थिरता का संकेत है।

ALSO READ: रुपये में गिरावट, शेयर बाजार चला धीमी चाल, Sensex Nifty लाल निशान में खुला

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।