दोनों परिवार बहुत मुश्किल… Smriti Mandhana-Palash Muchhal की शादी को लेकर Palak Muchhal ने खोल दिए राज

Summary :

Palash-Smriti Marriage Rumours: म्यूजिक डायरेक्टर और फिल्ममेकर Palash Muchhal और भारतीय स्टार क्रिकेटर Smriti Mandhana की शादी को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा गर्म है। शादी पोस्टपोन होने के बाद से सोशल मीडिया पर नई-नई अफवाहें वायरल हो रही हैं। अब पहली बार Palash की बहन Palak Muchhal ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है, जिसके बाद इस विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। शादी क्यों हुई थी पोस्टपोन? बता दें, शुरुआत में बताया गया कि Palash Muchhal और Smriti Mandhana की शादी को आखिरी समय पर इसलिए रोका गया क्योंकि स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत…

Palash-Smriti Marriage Rumours

Palash-Smriti Marriage Rumours: म्यूजिक डायरेक्टर और फिल्ममेकर Palash Muchhal और भारतीय स्टार क्रिकेटर Smriti Mandhana की शादी को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा गर्म है। शादी पोस्टपोन होने के बाद से सोशल मीडिया पर नई-नई अफवाहें वायरल हो रही हैं। अब पहली बार Palash की बहन Palak Muchhal ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है, जिसके बाद इस विवाद ने नया मोड़ ले लिया है।

शादी क्यों हुई थी पोस्टपोन?

Palash-Smriti Marriage Rumours

बता दें, शुरुआत में बताया गया कि Palash Muchhal और Smriti Mandhana की शादी को आखिरी समय पर इसलिए रोका गया क्योंकि स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत खराब थी। इस वजह से दोनों परिवारों ने शादी आगे बढ़ाने का फैसला किया। लेकिन उसके बाद सोशल मीडिया पर अचानक कई तरह की खबरें फैलने लगीं, शादी कैंसिल, रिश्ता टूट गया, और भी बहुत कुछ।

वहीं, शादी पोस्टपोन होने के कुछ दिनों बाद इंटरनेट पर Palash Muchhal की एक लड़की के साथ कथित चैट वायरल हुई। इसके तुरंत बाद Smriti Mandhana ने अपने सोशल मीडिया से शादी से जुड़ी कुछ फोटोज डिलीट कर दीं। इन दोनों घटनाओं ने मिलकर फैन्स के बीच सवाल खड़े कर दिए कि कहीं दोनों के रिश्ते में कोई बड़ी समस्या तो नहीं?

 शादी की अफवाह पर Palak Muchhal ने क्या कहा ?

Palash-Smriti Marriage Rumours

बीच में यह खबर भी सामने आई कि Palash Muchhal और स्मृति की शादी अब 7 दिसंबर को होगी। लेकिन Smriti Mandhana के भाई ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया। अब Palak Muchhal के बयान के बाद भी यह अफवाह गलत साबित होती दिख रही है। फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में पलक ने कहा- ‘दोनों फैमिलीज इस समय बहुत मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। हम सिर्फ पॉजिटिविटी पर भरोसा कर रहे हैं।’ इस बयान ने साफ कर दिया कि परिवारों के लिए अभी चीजें आसान नहीं हैं। हालांकि पलक ने किसी अफवाह की पुष्टि नहीं की।

क्या शादी अभी भी ऑन है?

Palash-Smriti Marriage Rumours

 

Palash-Smriti Marriage Rumours: कई फैंस मान रहे हैं कि स्थिति सामान्य नहीं है। शादी की फोटोज डिलीट करना, चैट वायरल होना और दोनों का चुप रहना, ये सभी बातें संकेत देती हैं कि रिश्ते में तनाव जरूर है। हालांकि, आधिकारिक रूप से किसी ने शादी कैंसिल होने को लेकर कुछ नहीं कहा। फिलहाल दोनों परिवारों ने मीडिया से दूरी बना रखी है और हालात को संभालने की कोशिश भी कर रहे हैं। फैंस को अब सिर्फ इस बात का इंतजार है कि क्या आने वाले दिनों में दोनों अपनी शादी को आगे बढ़ाएंगे या यह रिश्ता यहीं रुक जाएगा?

Tamanna Choudhary