दिल्ली पर ठंड का सितम! पहाड़ों पर बर्फबारी, कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट; जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 05 Dec

Aaj Ka Mausam 05 Dec: देशभर में ठंड का तांडव शुरू हो गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों तक पहुंच रहा है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में शीतलहर की रफ़्तार बढ़ेगी। IMD ने अगले 2 दिन तक चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ के प्रभाव से तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।

वहीं पड़ोसी राज्यों कर्नाटक और केरल में भी हल्की बारिश का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर में आज ठंड का असर और बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। आइए जानते हैं, देश के और राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Aaj Ka Mausam 05 Dec: इन शहरों में कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 23°C 05°C
चेन्नई 28°C 26°C
मसूरी 19°C 06°C
जयपुर 24°C 12°C
रांची 23°C 11°C
मनाली 06°C 02°C
मुंबई 34°C 20°C
कोलकाता 27°C 15°C
पटना 26°C 14°C
भोपाल 26°C 12°C
लखनऊ 24°C 10°C

Delhi Weather

Aaj Ka Mausam 05 Dec
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली में आज आसमान साफ रहने की उम्मीद है। सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। कुछ क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान लगभग 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार, शुक्रवार सुबह सात बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 350 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में माना जाता है।

एरिया  AQI
रोहिणी 363
ITO 322
जहांगीपुरी 353
अशोक विहार 341
विवेक विहार 355
आनंद विहार 348
मुंडका 356
चांदनी चौक 352
द्वारका सेक्टर-8 343
बवाना 373
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम 329
वजीरपुर 358

Uttar Pradesh Weather

Aaj Ka Mausam 05 Dec
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के समय ठंड शुरू हो गई है। न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। 5 दिसंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रह सकता है। कानपूर में गुरुवार की रात का पारा 05.7 डिग्री रहा जो प्रदेश में सबसे कम रिकॉर्ड किया गया। तापमान में लगातार गिरावट होने से ठंड ज्यादा महसूस हो रही है।

Rajasthan Weather

Aaj Ka Mausam 05 Dec
Rajasthan Weather (Image- Social Media)

राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, कई जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरी भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान तेजी से गिर रहा है। सीकर का फतेहपुर शेखावाटी इस समय सबसे ठंडे स्थानों में से एक है, जहां न्यूनतम तापमान लगभग 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में प्रदूषण और ठंड की दोहरी मार! कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।