दिल्ली में प्रदूषण और ठंड की दोहरी मार! कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 04 Dec

Aaj Ka Mausam 04 Dec: देशभर में ठंड ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 से 5 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ठंडी हवाएं चलेंगी। उत्तरी राजस्थान में 4 से 6 दिसंबर तक शीतलहर की संभावना है, जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। वहीं 4 से 5 दिसंबर को तमिलनाडु और पुडुचेरी में कुछ जगह पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

केरल व दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी 4 दिसंबर को भारी बारिश का अनुमान है। वहीं अगले आने वाले दिनों में दिल्ली की रातें ठंडी होने वाली हैं। दिन में भी ठंडी हवाओं का असर रहेगा और तापमान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। आइए जानते हैं, आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Aaj Ka Mausam 04 Dec: Delhi Weather

Aaj Ka Mausam 04 Dec
Delhi Weather (Image- Social Media)

राजधानी दिल्ली में आज सुबह कड़ाके की ठंड महसूस की गई। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी, लेकिन सुबह-शाम कोहरा और शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने 5 दिसंबर से कई क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना जताई है। प्रदूषण के चलते दृश्यता प्रभावित रहेगी। दिल्ली में अभी भी वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में है, कई इलाकों में AQI 300 के पार दर्ज किया गया।

एरिया  AQI
आरके पुरम 344
रोहिणी 343
बवाना 343
जहांगीपुरी 342
मुंडका 340
डीटीयू 330
चांदनी चौक 331
द्वारका सेक्टर-8 324
वजीरपुर 323
बुराड़ी क्रॉसिंग 312
अशोक विहार 307
आनंद विहार 318

Uttar Pradesh Weather

Aaj Ka Mausam 04 Dec
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में ठंड ने जोर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में अगले तीन दिनों तक तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री तक कम हो सकता है, जिसके बाद स्थिर रहने की उम्मीद है। कई जिलों में आज न्यूनतम तापमान 7℃ के आसपास है। हालांकि सुबह और रात के समय मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। दोनों समय पर कोहरा और ठंड महसूस हो रही है।

Uttarakhand Weather

Aaj Ka Mausam 04 Dec
Uttarakhand Weather (Image- Social Media)

उत्तराखंड में लंबे समय से सूखी ठंड जारी है। इस बीच पहाड़ों में बारिश और बर्फ़बारी की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के कई इलाकों में कोहरा छाया रहेगा, इससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड में इजाफा होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 5, 7 और 8 दिसंबर को उत्तराखंड में बारिश हो सकती है। वहीं 5 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

Bihar Weather

Aaj Ka Mausam 04 Dec
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में तापमान में तेजी से बदलाव हो रहा है। अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान गिरने से रात में ठंड बढ़ी है। बुधवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज पटना में तापमान 15.32 डिग्री सेल्सियस है। गुरुवार और शुक्रवार को पूरे प्रदेश में तेज पछुआ हवा चलने की संभावना जताई है, जिसकी रफ्तार 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली ठिठुरी! उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, 10 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।