दिल्ली ठिठुरी! उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, 10 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम

Aaj Ka Mausam 03 Dec

Aaj Ka Mausam 03 Dec: देश भर में मौसम अपना मिजाज़ बदलने लगा है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। आज से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत 10 राज्यों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। जिससे तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिल्ली एनसीआर में अगले कुछ दिनों में मौसम तेजी से बदलने वाला है और हाड़ गलाने वाली ठंड के साथ कोहरा भी कहर बरपाएगा। नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम जैसे इलाकों में भी पहाड़ी इलाकों की बर्फबारी का असर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं, देश भर में आज कैसा रहेगा मौसम…

Aaj Ka Mausam 03 Dec: Delhi Weather

Aaj Ka Mausam 03 Dec
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह के समय शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज येलो अलर्ट भी जारी किया है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना है। हालांकि, अभी दिल्ली में बारिश के कोई आसार नहीं हैं, ऐसे में वायु प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलने का कोई संकेत नहीं है। आज भी वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है, कई इलाकों में AQI 400 के पार दर्ज किया गया है।

स्थान AQI
चांदनी चौक 470
नेहरू नगर 443
वजीरपुर 429
विवेक विहार 437
आर.के. पुरम 420
ओखला फेज 2 427

Uttar Pradesh Weather

Aaj Ka Mausam 03 Dec
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

दिसंबर में सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि लखनऊ और आस-पास के इलाकों में सुबह कोहरा छाया रहेगा और बाद में आसमान साफ रहेगा। आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। प्रदेश में 4 और 5 दिसंबर को भी मौसम शुष्क रह सकता है।

Bihar Weather

Aaj Ka Mausam 03 Dec
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में भी सर्दी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। रात का पारा लुढ़ककर 7.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि दिन में तापमान 27 डिग्री के आसपास रहा। बादलों की चादर और पछुआ हवाओं की सरसराहट में ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो यह सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा, प्रदेश में घना कोहरा भी छाया रहेगा।

Uttarakhand Weather

Aaj Ka Mausam 03 Dec
Uttarakhand Weather (Image- Social Media)

उत्तराखंड में भी हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। आज कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरने की संभावना जताई जा रही है। मसूरी, नैनीताल और रुद्रप्रयाग जैसे पहाड़ी इलाकों में सर्दी और अधिक बढ़ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी जिलों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।

यह भी पढ़ें: ठंड का तांडव शुरू! दिल्ली से बिहार तक ठिठुरन, पहाड़ों में भारी बर्फबारी का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।