ठंड का तांडव शुरू! दिल्ली से बिहार तक ठिठुरन, पहाड़ों में भारी बर्फबारी का अलर्ट

Aaj Ka Mausam 02 Dec

Aaj Ka Mausam 02 Dec: दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ अब धीरे-धीरे कमजोर हो गया है। हालांकि, 6 दिसंबर तक सावधान रहना होगा, राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर भारत में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली से लेकर बिहार तक सुबह के वक्त आसमान में कोहरे की चादर देखने को मिलती है। दिसंबर के दूसरे हफ्ते से दिल्ली में तापमान फिर गिरेगा। इससे ठंड का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में मौसम बिगड़ने का अलर्ट भी जारी किया है।

Aaj Ka Mausam 02 Dec: Delhi Weather

Aaj Ka Mausam 02 Dec
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली में आज सुबह का तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो कि दोपहर में बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, शाम होते-होते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। ऐसा देखा जाएं, तो सुबह-रात ठंडी रहेगी जबकि दिन गर्म रहेगा। धुंध की वजह से हवा थोड़ी भारी महसूस होगी।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, मंगलवार को सुबह सात बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 333 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है।

एरिया AQI
नजफ़गढ़ 325
शादीपुर 328
ITO 310
अलीपुर 347
द्वारका सेक्टर-8 325
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम 314
आया नगर 326
दिलशाद गार्डन 316
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम 318
सीरिफोर्ट 340

Uttar Pradesh Weather

Aaj Ka Mausam 02 Dec
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

दिसंबर के शुरुआत में ही ठंड के अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान गिरकर 5.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं, प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा भी दिखने लगा। IMD का अनुमान है कि दिसंबर में प्रदेश के कई जिलों में तापमान में और गिरावट आएगी।

Bihar Weather

Aaj Ka Mausam 02 Dec
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार के अलग-अलग जिलों में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। सुबह और शाम ठिठुरन महसूस हो रही है। इसके साथ ही 8 जिलों में कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो अगले सात दिनों तक राज्य का मौसम शुष्क रहने वाला है। राज्य के किसी भी हिस्से में वर्षा दर्ज नहीं की गई।

Uttarakhand Weather

Aaj Ka Mausam 02 Dec
Uttarakhand Weather (Image- Social Media)

उत्तराखंड में 2 दिसंबर की शुरुआत कड़ाके के ठंड के साथ होगी। हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून और हल्द्वानी जैसे मैदानी क्षेत्रों में सुबह का तापमान 8°C से 11°C के बीच रह सकता है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों जैसे मसूरी, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी और चमोली में न्यूनतम तापमान 2°C से 6°C तक होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में लुढ़का पारा, दक्षिण में तूफान ‘दितवाह’ का कहर; इन 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।