IndiGo Flight Bomb Threat: हैदराबाद से कुवैत के लिए इंडिगो के विमान ने उड़ान भरी थी लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट को इस विमान में मानव बम होने की धमकी मिली थी जिससे इस विमान को तुरंत डायवर्ट किया गया और मुंबई के एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेसिंयो ने इस धमकी पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मुंबई एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है और सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए है साथ ही इस मामले की जांच की जा रही है। हैदराबाद हवाई अड्डे के अधिकारियों को भेजे गए इस धमकी भरे संदेश में विमान में विस्फोटक होने की चेतावनी दी गई थी।
IndiGo Flight Bomb Threat
228 यात्रियों और छह चालक दल के सदस्यों को लेकर उड़ान संख्या 6E1234 के रूप में संचालित एयरबस ने सुबह 6.30 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की। सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, हवाई अड्डे ने अपनी आपातकालीन प्रतिक्रिया को एक्टिव कर दिया और विमान की लैंडिंग से पहले बम निरोधक दस्तों और अग्निशमन कर्मियों सहित सुरक्षा टीमों को तैनात किया।
Alert in Mumbai Airport

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सुबह-सुबह ख़तरे की सूचना मिली थी और उन्होंने एयरलाइन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर विमान का मार्ग बदल दिया और मुंबई के एयरपोर्ट पर आपातकाल लैंडिग कराई गई। इस घटना के बारे में इंडिगो की ओर से आधिकारिक बयान का अभी इंतज़ार है।


Download Android App
Download iOS App




