पुतिन ने दी धमकी, यूरोप युद्ध चाहता है तो रूस तैयार है…ऐसी हार होगी शांति समझौते के लिए कोई नहीं बचेगा!

Summary :

Putin Warns Europe: रूस और यूक्रेन के बीच जंग थमने के बदले अधिक भीषण होती जा रही है। वहीं दूसरी तरफ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अगर यूरोपीय देश तनाव बढ़ाना चाहते हैं तो रूस सैन्य टकराव के लिए तैयार है, साथ ही उन्होंने यूरोपीय सरकारों पर यूक्रेन पर राजनयिक प्रयासों को रोकने का आरोप लगाया। पुतिन ने कड़े शब्दों में कहा है कि रूस-यूरोप के साथ युद्ध के लिए तैयार है और यूरोप की हार तय है और ऐसी हार होगी की शांती समझौता के लिए भी कोई नहीं बचेगा Putin Warns Europe मॉस्को में एक निवेश…

Putin Warns Europe: रूस और यूक्रेन के बीच जंग थमने के बदले अधिक भीषण होती जा रही है। वहीं दूसरी तरफ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अगर यूरोपीय देश तनाव बढ़ाना चाहते हैं तो रूस सैन्य टकराव के लिए तैयार है, साथ ही उन्होंने यूरोपीय सरकारों पर यूक्रेन पर राजनयिक प्रयासों को रोकने का आरोप लगाया। पुतिन ने कड़े शब्दों में कहा है कि रूस-यूरोप के साथ युद्ध के लिए तैयार है और यूरोप की हार तय है और ऐसी हार होगी की शांती समझौता के लिए भी कोई नहीं बचेगा

Putin Warns Europe

Putin Warns Europe
Putin Warns Europe

मॉस्को में एक निवेश मंच पर बोलते हुए पुतिन ने कहा कि हम यूरोप के साथ युद्ध करने की योजना नहीं बना रहे हैं, लेकिन अगर यूरोप चाहता है और शुरू करता है, तो हम अभी तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि यूरोपीय नेता अब बातचीत को प्राथमिकता नहीं दे रहे हैं और इसके बजाय यूक्रेन में जारी जंग का समर्थन कर रहे हैं। पुतिन ने तर्क दिया कि यूरोपीय देश संघर्ष से संबंधित ऐसी माँगें रख रहे हैं जिन्हें रूस स्वीकार नहीं कर सकता, साथ ही यूरोप पर अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा बातचीत के ज़रिए समाधान निकालने की पहल में बाधा डालने का भी आरोप लगाया।

Ukraine War Peace Plan

बता दें कि यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति के सलाहकार जेरेड कुशनर मास्को में लगभग 4 वर्षों से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए संभावित कदमों पर चर्चा करने के लिए मिले हैं। बता दें की वाशिंगटन ने 28 सूत्री शांति प्रस्ताव पेश किया है, जिसे कीव और यूरोपीय देशों के विरोध के बाद संशोधित किया गया है, जिन्होंने प्रारंभिक मसौदे की आलोचना करते हुए कहा था कि यह मॉस्को की शर्तों के प्रति अत्यधिक अनुकूल प्रतीत होता है।

Russia Ukraine War

Russia Ukraine War
Russia Ukraine War

पुतिन ने एक मजबूत सैन्य प्रतिक्रिया की योजना की भी घोषणा की, उन्होंने कहा कि समुद्र में हाल की घटनाओं के बाद रूस यूक्रेनी बंदरगाहों और जहाजों पर हमले तेज करेगा और इसे रूसी टैंकरों पर हमलों को “समुद्री डकैती” बताया। पुतिन ने कहा कि हम यूक्रेन को समुद्र से दूर रखना चाहते हैं। यूक्रेनी हमलों को “समुद्री डकैती” करार दिया और कहा कि रूस उन देशों के जहाजों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई पर विचार करेगा जो यूक्रेनी हमलों का समर्थन कर रहे हैं।

ALSO READ: ‘तो केस करूंगा…’, जो बाइडेन के ‘ऑटोपेन’ से साइन सभी ऑर्डर किए रद्द; डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा अल्टीमेटम

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।