Russia Ukraine War Peace Plan: रूस और यूक्रेन के बीच भीषण जंग जारी है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने यूक्रेन शांति प्रस्ताव पर रूसी राष्ट्रपति के साथ बहुत अच्छी बातचीत की। इस दौरान यह आभास हुआ कि व्लादिमीर पुतिन युद्ध को समाप्त करना चाहेंगे। अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद ने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ पाँच घंटे लंबी बातचीत की और यह बातचीत फरवरी 2022 में शुरू हुए रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने पर केंद्रित थी।
Russia Ukraine War Peace Plan

ट्रंप ने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से कहा कि पुतिन की कल जेरेड कुशनर और स्टीव व्हिटकॉफ़ के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। उस बैठक से क्या निकला, मैं आपको नहीं बता सकता क्योंकि बातचीत के लिए दो लोगों की ज़रूरत होती है। क्रेमलिन के वरिष्ठ सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा कि यह बैठक संघर्ष शुरू होने के बाद से वाशिंगटन और मॉस्को के बीच सबसे व्यापक आदान-प्रदानों में से एक थी, लेकिन क्षेत्रीय मुद्दों पर “कोई समझौता” नहीं हुआ।
Russia Ukraine War Update

ट्रंप ने कहा कि दोनों प्रतिनिधिमंडलों ने समाधान के संभावित रास्तों की समीक्षा की, लेकिन प्रमुख विवाद अभी भी अनसुलझे हैं। हम यूक्रेन में संकट के समाधान के करीब नहीं हैं, और अभी बहुत काम किया जाना बाकी है। साथ ही दावा करते हुए कहा कि अमेरिकी पक्ष द्वारा नए प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, लेकिन यूक्रेनी क्षेत्र को लेकर प्रमुख अड़चनें बनी रहीं। उशाकोव ने कहा कि निवेश दूत किरिल दिमित्रिएव सहित वरिष्ठ रूसी अधिकारी वार्ता में मौजूद थे, जिसमें शत्रुता समाप्त करने के कई विकल्पों पर विचार किया गया।
ALSO READ: क्या किसी बड़े युद्ध की तैयारी? 8 साल बाद चीन ने अपनी सेना में किए ये 5 बड़े बदलाव!


Download Android App
Download iOS App




