सोने के भाव में भारी उछाल, चांदी ने पकड़ी तूफानी रफ्तार, अभी जानें अपने शहर का ताजा रेट

Summary :

Gold Silver Rate Today 4 Dec: सोने चांदी की कीमत ने एक बार फिर तूफानी रफ्तार पकड़ ली है। देश में कीमतें एक बार फिर से आसमान छू रही हैं। सोने चांदी की कीमतों में हर दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ा रहा है। आज 4 दिसंबर 2025 को कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है और कीमत ऑल टाईम हाई के करीब है। कल से ही सर्राफा बाजार में सोने चांदी के भाव में भारी उछाल देखा गया है। आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव…

Gold Silver Rate Today 4 Dec: सोने चांदी की कीमत ने एक बार फिर तूफानी रफ्तार पकड़ ली है। देश में कीमतें एक बार फिर से आसमान छू रही हैं। सोने चांदी की कीमतों में हर दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ा रहा है। आज 4 दिसंबर 2025 को कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है और कीमत ऑल टाईम हाई के करीब है। कल से ही सर्राफा बाजार में सोने चांदी के भाव में भारी उछाल देखा गया है। आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,30,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी की बात करें आज चांदी का भाव 1,91,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।

Gold Rate Today: 24, 18, 14 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10G)

Gold Silver Rate Today 4 Dec
Gold Silver Rate Today 4 Dec
धातु कैरेट / शुद्धता मात्रा कीमत (₹)
सोना 24 कैरेट 10 ग्राम 1,30,740
सोना 22 कैरेट 10 ग्राम 1,19,860
सोना 18 कैरेट 10 ग्राम 98,100
चांदी 999 1 किलोग्राम 1,91,000

24 Carat Gold Rate Today: प्रमुख शहरों का ताजा भाव (Per 10G)

Gold Silver Rate Today 4 Dec
Gold Silver Rate Today 4 Dec
शहर 24 कैरेट सोना 22 कैरेट सोना 18 कैरेट सोना
लखनऊ ₹1,30,740 ₹1,19,860 ₹98,100
जयपुर ₹1,30,740 ₹1,19,860 ₹98,100
दिल्ली ₹1,30,740 ₹1,19,860 ₹98,100
पटना ₹1,30,640 ₹1,19,760 ₹98,000
मुंबई ₹1,30,590 ₹1,19,710 ₹97,950
अहमदाबाद ₹1,30,640 ₹1,19,760 ₹98,000
पुणे ₹1,30,590 ₹1,19,710 ₹97,950
कोलकाता ₹1,30,590 ₹1,19,710 ₹97,950
मेरठ ₹1,30,740 ₹1,19,860 ₹98,100
लुधियाना ₹1,30,740 ₹1,19,860 ₹98,100

Silver Rate Today 4 Dec: 10 शहरों में चांदी का ताजा भाव

Silver Rate Today 4 Dec
Silver Rate Today 4 Dec
शहर कीमत (₹)
लुधियाना 1,91,000
दिल्ली 1,91,000
पुणे 1,91,000
लखनऊ 1,91,000
जयपुर 1,91,000
पटना 1,91,000
मुंबई 1,91,000
अहमदाबाद 1,91,000
कोलकाता 1,91,000
मेरठ 1,91,000

Gold Silver Rate 4 Dec: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

Gold Silver Rate 4 Dec
Gold Silver Rate 4 Dec

सर्राफा बाजार में सोने   चांदी के भाव ने तेज रफ्तार पकड़ ली है और चांदी रिकॉर्ड तोड़ने के करीब है। बता दें कि इसका मुख्य कारण रुपया का कमजोर होना माना जा रहा है। रुपये लगभग 90 रुपये प्रति डॉलर पहुंच गया है जिससे आयात महंगा हो गया है औऱ भारत सोने का बहुत बड़ा आयातक है। साथ ही कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भी रुपये पर दबाव बनाया है।

International Gold Silver Rate Today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी

भारतीय सर्राफा बाजार के साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में तेजी देखी जा रही है। सोना 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,241 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ 59 डॉलर प्रति औंस के आसपास है।

How To Check Latest Gold Rate: घर बैठे सोने का लेटेस्ट रेट पता करें

ध्यान रखें कि आईबीजेए सरकारी छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आप अपने मोबाइल पर भी सोने का रिटेल प्राइस आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए 8955664433 पर एक मिस्ड कॉल दें और आपके फोन पर तुरंत मैसेज आ जाएगा। SMS के जरिए आपको सोने के दाम की पूरी जानकारी भेज दी जाती है।

ALSO READ: 3 दिसंबर शाम होते-होते सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, देखें क्या हैं ताजा भाव

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।