Gold Silver Price Rises: सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को उछाल देखा गया। इससे सोने की कीमत 1.28 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 1.78 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गया है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 621 रुपए बढ़कर 1,28,214 रुपए हो गई है, जो कि पहले 1,27,593 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
Gold Rate Today: क्या है गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट?

इसी तरह, 22 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,17,444 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,16,875 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम 95,695 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 96,161 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।सोने की अपेक्षा चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखा गया है। बीते 24 घंटे में चांदी का दाम 3,540 रुपए बढ़कर ऑल-टाइम हाई 1,78,190 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है, जो कि पहले 1,74,650 रुपए प्रति किलो था।

Gold Silver Price Rises: लकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने बताई वजह
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 05 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.60 प्रतिशत बढ़कर 1,30,543 रुपए हो गया है। चांदी के 05 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.91 प्रतिशत बढ़कर 1,83,250 रुपए हो गया है। एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि एमसीएक्स पर सोने में 500 रुपए की बढ़त देखी गई है। इसकी वजह रुपए का 90 के पार जाना और भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अनिश्चितता होना है। कॉमेक्स पर सोना 4,200 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है।
Gold Silver Rate Today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में तेजी

उन्होंने आगे कहा कि रुपया फिलहाल ओवरबॉट जोन में है और इसका सपोर्ट लेवल 1,27,000 रुपए के करीब है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में तेजी देखी जा रही है। सोना 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,241 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ 59 डॉलर प्रति औंस के आसपास है।
ALSO READ: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी भी पड़ी फीकी, अभी जानें अपने शहर का ताजा भाव






















