आज रॉकेट बना शेयर बाजार Sensex में 1,800 अंक का उछाल, Nifty में बंपर तेजी

Summary :

Stock Market Today 1 Apr: भारतीय शेयर बाजार में उठा-पठक जारी है कल शेयर बाजार में कोहराम मचा था तो आज शेयर बाजार तेजी से खुले और Sensex-Nifty में भारी उछाल दर्ज किया गया है। पश्चिम एशिया संघर्ष में तनाव कम होने की उम्मीदों के बीच अमेरिकी और एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक वैश्विक संकेतों के कारण आज बाजार गुलजार हो गया है। 50 शेयरों वाला निफ्टी 567 अंक या 2.54 प्रतिशत बढ़कर 22,899 पर खुला, जबकि सेंसेक्स 1,814 अंक या 2.52 प्रतिशत बढ़कर 73,762.43 पर सत्र की शुरुआत की। Stock Market Today 1 Apr: शेयर बाजार में बंपर तेजी…

Stock Market Today 1 Apr: भारतीय शेयर बाजार में उठा-पठक जारी है कल शेयर बाजार में कोहराम मचा था तो आज शेयर बाजार तेजी से खुले और Sensex-Nifty में भारी उछाल दर्ज किया गया है। पश्चिम एशिया संघर्ष में तनाव कम होने की उम्मीदों के बीच अमेरिकी और एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक वैश्विक संकेतों के कारण आज बाजार गुलजार हो गया है। 50 शेयरों वाला निफ्टी 567 अंक या 2.54 प्रतिशत बढ़कर 22,899 पर खुला, जबकि सेंसेक्स 1,814 अंक या 2.52 प्रतिशत बढ़कर 73,762.43 पर सत्र की शुरुआत की।

Stock Market Today 1 Apr: शेयर बाजार में बंपर तेजी

Stock Market Today 1 Apr
Stock Market Today 1 Apr

खबर लिखते समय तक भारतीय शेयर बाजार में बंपर तेजी देखी गई थी। Sensex में लगभग 1,700 अंक का भारी उछाल दर्ज किया गया और Nifty में 572 अंक का उछाल दर्ज किया गया है। वहीं सेक्टरवार देखें तो, बैंकिंग, ऑटो और आईटी शेयरों में बढ़त के चलते सभी सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। व्यापक सूचकांकों की बात करें तो, बाजारों में भी मजबूत गति देखने को मिली, जिसमें मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 2-3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Expert on Stock Market: निवेशकों को सतर्क रूख अपनाना चाहिए

विश्लेषकों के अनुसार, मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं को देखते हुए, निवेशकों को सतर्क रूख अपनाना चाहिए। बाजार में गिरावट के दौरान मजबूत शेयरों को जमा करना समझदारी भरा कदम हो सकता है। लॉन्ग पोजीशन तभी शुरू की जानी चाहिए जब निफ्टी 24,000 के स्तर को तोड़कर ऊपर उठ जाए और उसे बनाए रखे, जो बेहतर और अधिक टिकाऊ तेजी के रुझान का संकेत देगा। वहीं विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 11,163 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जिससे मार्च महीने में शेयरों की बिक्री का सिलसिला जारी रहा। इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 14,894 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Asian Market Today: वैश्विक बाजारों में मिला-जुला रुख

Stock Market Today 1 Apr
Stock Market Today 1 Apr

एशिया में, जापान का निक्केई 4 प्रतिशत से अधिक बढ़ा, हांगकांग का हैंग सेंग 2 प्रतिशत से अधिक बढ़ा और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 6 प्रतिशत से अधिक उछला। वैश्विक स्तर पर, वॉल स्ट्रीट में मिला-जुला रुख देखने को मिला, जहां एसएंडपी 500 लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि नैस्डैक में लगभग 4 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिकी सेना अगले तीन हफ्तों के भीतर ईरान पर हमले रोक सकती है। जिसके चलते बाजार में रौनक लौटी है।

ALSO READ: महावीर जयंती के दिन शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? जानें April की Holiday List

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।