भारतीय शेयर बाजार में भारी उछाल, 440 अंक चढ़ा Sensex, मीडिया स्टॉक्स में खरीदारी

Summary :

Stock Market Today 1 July 2026: भारतीय शेयर बाजार महीने की शुरूआत में हल्की बढ़त के साथ खुला। सुबह 9:35 पर सेंसेक्स 182 अंक, 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,660 और निफ्टी 60 अंक, 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,926 पर खुला था।  खबर लिखते समय तक भारतीय शेयर बाजार ने रफ्तार पकड़ ली है और Sensex 440 अंक पहुंच गया है वहीं निफ्टी में 128 अंको का उछाल दर्ज किया गया है। आज बाजार में मीडिया और एफएमसीजी शेयर में खरीदारी देखी जा रही है। निफ्टी मीडिया में बढ़त शुरुआती कारोबार में बाजार में मीडिया और एफएमसीजी…

Stock Market Today 1 July 2026: भारतीय शेयर बाजार महीने की शुरूआत में हल्की बढ़त के साथ खुला। सुबह 9:35 पर सेंसेक्स 182 अंक, 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,660 और निफ्टी 60 अंक, 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,926 पर खुला था।  खबर लिखते समय तक भारतीय शेयर बाजार ने रफ्तार पकड़ ली है और Sensex 440 अंक पहुंच गया है वहीं निफ्टी में 128 अंको का उछाल दर्ज किया गया है। आज बाजार में मीडिया और एफएमसीजी शेयर में खरीदारी देखी जा रही है।

निफ्टी मीडिया में बढ़त

Stock Market Today
Stock Market Today

शुरुआती कारोबार में बाजार में मीडिया और एफएमसीजी शेयर में तेजी नजर आ रही है। सूचकांकों में निफ्टी मीडिया और निफ्टी एफएमसीजी गेनर्स थे। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी ऑटो, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी सर्विसेज भी हरे निशान में थे। निफ्टी मेटल और निफ्टी कमोडिटी लाल निशान में थे।

टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

Top Losers Share Today
Top Losers Share Today

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 116 अंक, 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 61,914 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 90 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,951 पर था।

सेंसेक्स पैक में एमएंडएम, टाइटन, इटरनल, एचयूएल, अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, आईटीसी, भारती एयरटेल, टीसीएस, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस और बीईएल गेनर्स थे। टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, एलएंडटी, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी और ट्रेंट लूजर्स थे।

एशियाई बाजारों में भी तेजी

भारतीय शेयर बाजार के साथ एशियाई बाजारों में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, बैंकॉक और जकार्ता हरे निशान में थे, जबकि सोल लाल निशान में था। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने इक्विटी में खरीदारी का सिलसिला जारी रखा और 6,842.34 करोड़ रुपए का निवेश किया। वहीं, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 2,556.75 रुपए की बिकवाली की।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।