Stock Market Today 10 June 2026: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने और ईरान पर बमबारी के बाद भी भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुले। शुरूआत में BSE सेंसेक्स 284.92 अंक, 0.39 प्रतिशत चढ़कर 74,203.68 अंक पर पहुंच गया, जबकि NSE निफ्टी 50 82.75 अंक, 0.36 प्रतिशत बढ़कर 23,324.85 अंक पर पहुंच गया। खबर लिखते समय तक सेंसेक्स में 500 अंको का उछाल और निफ्टी में 120 अंको का उछाल दर्ज किया गया है। वहीं एशियाई बाजार में कोहराम मचा हुआ है।
Mid Cap And Large Cap Today

निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.15 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.18 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन शुरुआती कारोबार में दोनों में मामूली बढ़त देखने को मिली थी।
सेक्टरवार देखें तो, निफ्टी एफएमसीजी में 1.6 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। वहीं निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी आईटी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी प्राइवेट बैंक ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मेटल और निफ्टी मीडिया में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई।
Top Gainers And Losers Today: एनटीपीसी के शेयर में गिरावट
निफ्टी 50 इंडेक्स में एचयूएल, नेस्ले इंडिया, टाटा कंज्यूमर, कोटक बैंक, ट्रेंट, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस और एशियन पेंट्स के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई, जबकि इसके विपरीत हिंडाल्को के शेयरों में सबसे ज्यादा 3.13 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। इसके साथ ही टीएमपीवी, कोल इंडिया, इटरनल, भारती एयरटेल, एनटीपीसी और एमएंडएम के शेयर भी गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए।
Asian Market Today: वैश्विक बाजारों में कोहराम

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बाद वैश्विक बाजारों में कोहराम मचा हुआ है। अमेरिकी शेयर बाजार रात भर गिरावट के साथ बंद हुए। नैस्डैक 250.84 अंक या 0.97 प्रतिशत गिरकर 25,678.82 अंक पर आ गया, जबकि एसएंडपी 500 19.08 अंक या 0.26 प्रतिशत गिरकर 7,386.65 अंक पर आ गया। एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली, जापान का निक्केई 225 शुरुआती कारोबार में 1.41 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 4.18 प्रतिशत गिर गया। ताइवान का बेंचमार्क इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग भी निचले स्तर पर कारोबार कर रहे थे।


Download Android App
Download iOS App




