Stock Market Today 13 May: भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के बाद आज सपाट खुला है। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 6 अंक की गिरावट के साथ 74,553 और निफ्टी 10 अंक की मामूली तेजी के साथ 23,390 पर था। खबर लिखते समय तक सेंसेक्स में 190 अंको की बढ़त और निफ्टी में 80 अंको की मामूली तेजी के साथ कारोबारी जारी है।
Stock Market Today 13 May: Nifty Top Gainers Shares

शुरुआती कारोबार में बाजार में मिलाजुला कारोबार हो रहा था। मेटल और डिफेंस शेयरों में तेजी थी। निफ्टी मेटल और निफ्टी इंडिया डिफेंस गेनर्स थे। निफ्टी एफएफसीजी, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी फार्मा, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी पीएसई, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी एनर्जी गेनर्स थे। वहीं, निफ्टी आईटी, निफ्टी सर्विसेज और निफ्टी पीएसयू बैंक लूजर्स थे।
Sensex Top Gainers Shares

सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, बीईएल, कोटक महिंद्रा,एलएंडटी, आईटीसी, सन फार्मा, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, टीसीएस, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल और टेक महिंद्रा टॉप गेनर्स थे। पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, इटरनल, एनटीपीसी, इन्फोसिस, एसबीआई, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एमएंडएम टॉप लूजर्स थे।
मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी के साथ कारोबार हो रहा थ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 228 अंक या 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,932 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 76 अंक या 0.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,015 पर था।
Asian Market Today
भारतीय शेयर बाजार के साथ एशियाई बाजारों में तेजी देखी जा रही है। टोक्यो, हांगकांग, सोल, बैंकॉक और शंघाई हरे निशान में थे। जकार्ता लाल निशान में था। अमेरिकी शेयर के दौरान डाओ जोन्स 0.11 प्रतिशत बढ़कर और नैस्डैक 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।
Read More: Import ड्यूटी बढ़ने से सोने के भाव में भारी उछाल! चांदी 3 लाख के करीब, जानें अपने शहर का ताजा रेट


Download Android App
Download iOS App




