Gold Rate Today 13 May: Import ड्यूटी बढ़ने से सोने के भाव में भारी उछाल! चांदी 3 लाख के करीब, जानें अपने शहर का ताजा रेट

Summary :

Gold Rate Today 13 May: सोने चांदी के भाव में लगातार उतार चढ़ाव जारी है और कुछ दिनों से लगातार सोने के भाव में उछाल दर्ज किया गया है। निचले स्तर पर कीमत पहुंचने और लगातार गिरावट के बाद  सोने चांदी के भाव ने रिकवरी की है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला 10 ग्राम सोना और 22 कैरट वाला सोने के भाव में भारी उछाल दर्ज किया गया है। चांदी की बात करें, तो आज लगभग 15 हजार रुपये से अधिक का भारी उछाल दर्ज किया गया है और एक बार फिर 3 लाख के करीब पहुंच गई है।…

Gold Rate Today 13 May: सोने चांदी के भाव में लगातार उतार चढ़ाव जारी है और कुछ दिनों से लगातार सोने के भाव में उछाल दर्ज किया गया है। निचले स्तर पर कीमत पहुंचने और लगातार गिरावट के बाद  सोने चांदी के भाव ने रिकवरी की है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला 10 ग्राम सोना और 22 कैरट वाला सोने के भाव में भारी उछाल दर्ज किया गया है। चांदी की बात करें, तो आज लगभग 15 हजार रुपये से अधिक का भारी उछाल दर्ज किया गया है और एक बार फिर 3 लाख के करीब पहुंच गई है।

अब विदेशों से सोना चांदी आयात करना भी महंगा हो गया है। बता दें कि सोने और चांदी पर अब 5 प्रतिशत शुल्क लगेगा, जिससे यह 10 प्रतिशत तक पहुंच गया है वहीं AIDC को भी 1% से बढ़ाकर 5% कर दिया गया है जिससे Import Duty 15% तक बढ़ गई है। आज 13 मई 2026 को 24 कैरेट सोना ₹1,54,140 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है और चांदी की बात करें तो 1 किलो का भाव ₹2,90,100 तक पहुंच गया है। आइए जानते हैं, आपके शहर में सोने चांदी का ताजा रेट।

यह भी पढ़ें: Stock Market Today 13 May: हरे निशान में लौटा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 190 अंको की बढ़त, निफ्टी में मामूली तेजी

Gold Rate Today 13 May: सोने-चांदी का भाव

Gold Rate Today 13 May
Gold Rate Today 13 May
कैरेट सोने की शुद्धता सुबह का रेट (₹/10 ग्राम)
24 कैरेट 99.9% शुद्ध ₹1,54,140
22 कैरेट 95.8% शुद्ध ₹1,41,310
18 कैरेट 75% शुद्ध ₹1,15,650

Gold Rate Today 13 May: सोने के भाव में उछाल

Gold Rate Today 13 May
Gold Rate Today 13 May
शहर 24 कैरट सोना आज 22 कैरट सोना आज 18 कैरट सोना आज
लखनऊ ₹15,414 ₹14,131 ₹11,565
जयपुर ₹15,414 ₹14,131 ₹11,565
दिल्ली ₹15,414 ₹14,131 ₹11,565
पटना ₹15,404 ₹14,121 ₹11,555
मुंबई ₹15,399 ₹14,116 ₹11,550
अहमदाबाद ₹15,404 ₹14,121 ₹11,555
पुणे ₹15,399 ₹14,116 ₹11,550
कोलकाता ₹15,399 ₹14,116 ₹11,550
मेरठ ₹15,414 ₹14,131 ₹11,565
लुधियाना ₹15,414 ₹14,131 ₹11,565

Silver Rate Today: चांदी के भाव में उछाल

शहर Silver Rate Today
Lucknow Silver Rate Today ₹2,90,100
Jaipur Silver Rate Today ₹2,90,100
Delhi Silver Rate Today ₹2,90,100
Patna Silver Rate Today ₹2,90,100
Mumbai Silver Rate Today ₹2,90,100
Ahmedabad Silver Rate Today ₹2,90,100
Pune Silver Rate Today ₹2,90,100
Kolkata Silver Rate Today ₹2,90,100
Merrut Silver Rate Today ₹2,90,100
Ludhiana Silver Rate Today ₹2,90,100

Gold Silver Rate High Reason: सोने-चांदी के भाव में उतार चढ़ाव

सोने और चांदी में तेजी की एक वजह डॉलर इंडेक्स में कमजोरी को माना जा रहा है, जो कि 0.17 प्रतिशत कमजोर होकर 98.14 पर आ गया है। डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी मुद्रा डॉलर की दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं- यूरो, जापानी येन, पाउंड स्टर्लिंग, कैनेडियन डॉलर, स्वीडिश क्रोना और स्विस फ्रैंक- के मुकाबले स्थिति को दिखाता है। आमतौर पर जब भी डॉलर इंडेक्स कमजोर होता है तो सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं में मजबूती देखी जा रही है। इसी बीच PM मोदी ने एक साल तक सोना ना खरीदने की अपील की है और अब  कस्टम ड्यूटी भी बढ़ा दी है जिससे सोने के भाव में उछाल दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price 13 May: पेट्रोल कंपनियों को नुकसान, क्या बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम, देखें अपने शहर का नया रेट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।