भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट के बाद आज रौनक लौट गई है और बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में खुला। शेयर बाजार में यह तेजी लगातार सात सत्रों की गिरावट के बाद लौटी है। बीएसई सेंसेक्स 0.72 प्रतिशत यानी 558.77 अंक उछलकर 77,468.45 पर खुला, और एनएसई निफ्टी 50 0.61 प्रतिशत यानी 147.15 अंक की बढ़त के साथ 24,225.45 पर खुला, जो इंट्रा-डे ट्रेडिंग का टॉप स्तर रहा है। आज व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.56 प्रतिशत और 0.83 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
सभी इंडेक्स हरे निशान में
सेक्टरवार देखें तो निफ्टी के लगभग सभी इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड करते नजर आए। निफ्टी आईटी, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी मीडिया, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी एफएमसीजी में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा, मिडस्मॉल आईटी और टेलीकॉम, मेटल शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली।
बाजार एक्सपर्ट की राय
बाजार एक्सपर्ट के अनुसार, बाजार पिछले 12 कारोबारी सत्रों से दबाव में था। लेकिन अब शॉर्ट कवरिंग और बेहतर वैश्विक संकेतों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। वैश्विक बाजारों से भी समर्थन मिला। वैश्विक बॉन्ड बाजार और इक्विटी बाजारों में सकारात्मक माहौल देखने को मिला। जिसके चलते एशियाई शेयर बाजारों में भी मजबूती रही। वहीं अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 सूचकांक 0.21 प्रतिशत और नैस्डैक 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।



Download Android App
Download iOS App




