Stock Market Today 20 March: खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार चढ़ाव जारी है। आज कारोबारी सत्र बड़ी तेजी के साथ खुला। सुबह 9:25 पर सेंसेक्स 801 अंक या 1.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,008 और निफ्टी 248 अंक या 1.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,250 पर था।
शुरुआती कारोबार में, 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 891 अंक या 1.20 प्रतिशत तक चढ़ गया, जबकि निफ्टी 279.7 अंक या 1.21 प्रतिशत चढ़कर 23,281.85 पर पहुंच गया। सभी क्षेत्रों में व्यापक खरीदारी के कारण यह मजबूत बढ़त देखी गई। सेक्टरवार देखें तो, सभी प्रमुख सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जिनमें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के शेयरों में 2 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
Stock Market Today 20 March: ऑटो शेयरों में भी अच्छी खरीदारी

आईटी और ऊर्जा सूचकांकों में भी लगभग 2 प्रतिशत और 1.7 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। ऑटो, धातु और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखी गई, जो बाजार की सकारात्मक स्थिति का संकेत देती है। शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी को लीड करने का काम सरकारी बैंकिंग और एनर्जी शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी एनर्जी टॉप गेनर्स थे। मेटल, कमोडिटीज, पीएसई, ऑयल एंड गैस, डिफेंस, आईटी, मैन्युफैक्चरिंग, इन्फ्रा, मीडिया, ऑटो और फार्मा के साथ करीब सभी सूचकांक हरे निशान में थे।
Midcap and Smallcap Today: स्मॉलकैप में भी तेजी

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 943 अंक या 1.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,436 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 207 अंक या 1.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,911 पर था। सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, एसबीआई, एलएंडटी, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल, इंडिगो,आईटीसी, टीसीएस और एशियन पेंट्स गेनर्स थे। केवल एचडीएफसी बैंक ही लूजर था।
Expert on Stock Market: तनाव कम होने की आशंका
विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका और इजरायल से मिले हालिया संकेतों से ईरान संघर्ष में संभावित तनाव कम होने की आशंका है, जिससे वैश्विक बाजारों को कुछ राहत मिली है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली जारी है। एफआईआई ने भारतीय इक्विटी बाजार से -7,558.19 करोड़ रुपए निकाले थे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने निवेश करना जारी रखा है और इस दौरान 3,863.96 करोड़ रुपए का निवेश किया।
Asian Market Today: वैश्विक बाजारों में मिला-जुला रुख
वैश्विक बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला, वॉल स्ट्रीट में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका में, एसएंडपी 500 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि नैस्डैक में 0.28 प्रतिशत की गिरावट आई। जापान का निक्केई 3 प्रतिशत से अधिक गिर गया, हांगकांग का हैंग सेंग 0.35 प्रतिशत फिसल गया, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी शुरुआती कारोबार में लगभग 1 प्रतिशत बढ़ गया।
ALSO READ: हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, IT स्टॉक्स में खरीदारी, Sensex-Nifty में तेजी


Download Android App
Download iOS App




