भारतीय शेयर बाजार आज लाल निशान में खुला। सुबह 9:24 पर सेंसेक्स 499 अंक, 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,991 और निफ्टी 149 अंक, 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,725 पर था। खुलने के बाद ही बाजार क्रैश हो गया है और सेंसेक्स सुबह 11 बजे तक 860 अंको तक टूट गया है वहीं निफ्टी भी 240 अंको की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स टॉप लूजर्स
शुरुआती कारोबार में रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स स्टॉक्स में गिरावट देखी गई थी और सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स थे। इसके बाद निफ्टी ऑटो, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी मेटल, निफ्टी कंजम्पशन, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस और निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग भी लाल निशान में थे। सूचकांकों में केवल निफ्टी आईटी ही हरे निशान में था।
Sensex में गेनर्स और लूजर्स शेयर
आज बाजार में बड़े पैमाने में गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 451 अंक या 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,233 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 164 अंक या 0.87 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 18,771 पर था।
सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और टीसीएस हरे निशान में थे। इटरनल, इंडिगो, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, L&T, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, टाटा स्टील, HDFC बैंक, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, NTPC, बजाज फिनसर्व और SBI लाल निशान में थे।
क्रैश होने का कारण
जानकारों के अनुसार, बाजार में गिरावट की मिडिल ईस्ट में तनाव और अमेरिका के 60 देशों से आयात किए जाने वाले सामान पर 10 प्रतिशत और 12.5 प्रतिशत के नए टैरिफ का ऐलान करना है। इन दो बड़े कारणों की वजह से बाजार क्रैश हो गया है।
वैश्विक बाजारों में गिरावट
भारतीय बाजारों के साथ वैश्विक बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। टोक्यो, हांगकांग, शंघाई, बैंकॉक, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार भी गुरुवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.97 प्रतिशत की कमजोरी के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स 2.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।


Download Android App
Download iOS App




