भारतीय शेयर बाजार ने गिरावट के बाद बदली चाल, Sensex में आया 329 अंक का उछाल, Silver ETF में निवेशकों की हुई चांदी!

Summary :

Stock Market Today 27 Jan: भारतीय शेयर बाजार की शुरूआत आज मामूली गिरावट के साथ हुई थी लेकिन बाद में बाजार में चाल बदली और 10:25 तक Sensex में 329 अंक का उछाल आया है वहीं Nifty में भी उछाल दर्ज किया गया है। वैश्विक बाजार से मिले-जुले संकेतों और भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के चलते आज भारतीय शेयर बाजार में उतार चढ़ाव जारी है। बता दें कि सुबह 9.25 बजे बीएसई सेंसेक्स 401.18 अंक या 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,136.52 पर कारोबार कर रहा था, तो वहीं निफ्टी 103.40 अंक या 0.41 प्रतिशत गिरकर…

Stock Market Today 27 Jan: भारतीय शेयर बाजार की शुरूआत आज मामूली गिरावट के साथ हुई थी लेकिन बाद में बाजार में चाल बदली और 10:25 तक Sensex में 329 अंक का उछाल आया है वहीं Nifty में भी उछाल दर्ज किया गया है। वैश्विक बाजार से मिले-जुले संकेतों और भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के चलते आज भारतीय शेयर बाजार में उतार चढ़ाव जारी है।

बता दें कि सुबह 9.25 बजे बीएसई सेंसेक्स 401.18 अंक या 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,136.52 पर कारोबार कर रहा था, तो वहीं निफ्टी 103.40 अंक या 0.41 प्रतिशत गिरकर 24,945.25 पर था। व्यापक बाजार की बात करें तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.26 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.13 प्रतिशत की गिरावट आई।

Stock Market Today 27 Jan

Stock Market Today 27 Jan
Stock Market Today 27 Jan (AI Generated Image)

सेक्टरवार देखें तो निफ्टी मेटल सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाला सेक्टर रहा, जिसमें 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी ऑटो सबसे ज्यादा गिरावट वाला सेक्टर रहा, जिसमें करीब 1.5 प्रतिशत की गिरावट आई। सेंसेक्स पैक में, एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, बीईएल, एनटीपीसी और टाटा स्टील टॉप गेनर्स वाले शेयरों में शामिल रहे। तो वहीं दूसरी ओर, कोटक महिंद्रा बैंक, एम एंड एम, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले शेयर रहे।

Expert on Stock Market

एक्सपर्ट ने आगे कहा कि तकनीकी रूप से निफ्टी अभी अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहा है, जो बाजार की कमजोरी को दर्शाता है। 25,200 से 25,300 का दायरा अब इमीडिएट रेजिस्टेंस माना जा रहा है। अगर बाजार यहां तक उछलता है, तो फिर से बिकवाली का दबाव बन सकता है। नीचे की ओर 25,000 का स्तर बेहद अहम सपोर्ट है। अगर निफ्टी इस स्तर से नीचे फिसलता है, तो गिरावट बढ़कर 24,950 से 24,900 तक जा सकती है। हालांकि, कुछ शेयरों में ओवरसोल्ड स्थिति के कारण हल्की राहत वाली तेजी देखने को मिल सकती है।

Silver ETF Today

Silver ETF Today
Silver ETF Today (AI Generated Image)

शेयर बाजार में बदलाव के साथ ही Silver ETF की कंपनियों में उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं चांदी के दाम भी तेजी से बढ़ रहे है। जानते है टॉप कंपनियों के Silver ETF में कितना उछाल आया है।

Silver ETF का नाम कीमत (₹) उछाल (%)
Nippon India Silver ETF ₹309.90 17.17%
HDFC Silver ETF ₹312.37 6.03%
Groww Silver ETF ₹315.79 4.88%
SBI Silver ETF ₹318.27 5.52%
Motilal Oswal Silver ETF ₹325.42 5.81%

ALSO READ: बंसत पंचमी के दिन खुलते ही टूटा भारतीय शेयर बाजार, Metal Stocks ने मारी बाजी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।