Stock Market Today 29 May 2026: भारतीय शेयर बाजार में उतार चढ़ाव जारी है और आज बाजार हरे निशान में खुला। सुबह 9:24 पर सेंसेक्स 213 अंक, 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,080 और निफ्टी 44 अंक, 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,951 पर था। खबर लिखते समय तक शेयर बाजार गिरवाट की तरफ बढ़ रहा है और निफ्टी लाल निशान पर पहुंच गया है और सेंसेक्स में मामूली 100 अंको का उछाल दर्ज किया गया है।
Mid Cap And Small Cap Today: स्मॉलकैप में मामूली बढ़त

शुरुआती कारोबार में बाजार में आईटी शेयर में तेजी थी और सूचकांकों में निफ्टी आईटी टॉप गेनर था। इसके साथ ही निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी फार्मा, निफ्टी मीडिया, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी कमोडिटी हरे निशान में थे। निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी पीएसई और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स लाल निशान में था।
मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 18 अंक की मामूली मजबूती के साथ 62,578 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 50 अंक की तेजी के साथ 18,345 पर था।
Top Gainers Shares: टाइटन शेयर में तेजी

सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, ट्रेंट, एचसीएल टेक, टीसीएस, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, एचयूएल और टाइटन गेनर्स थे। भारती एयरटेल, आईटीसी, इंडिगो, एचडीएफसी बैंक, इटरनल, कोटक महिंद्रा, सन फार्मा और बजाज फिनसर्व लूजर्स थे।
Asian Market Today: एशियाई बाजार में तेजी
एशियाई बाजारों में तेजी देखी जा रही है। टोक्यो, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। लेकिन, शंघाई लाल निशान में था। बता दें कि अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को हरे निशान में बंद हुए थे। डाओ जोन्स 0.05 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ और नैस्डैक 0.91 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।


Download Android App
Download iOS App




