Stock Market Today 7 August: भारतीय शेयर बाजार में हल्की गिरावट, जानें कितने अंक टूटा Sensex

Summary :

Stock Market Today 7 August: भारतीय शेयर बाजार पर अमेरिकी टैरिफ का ज्यादा असर देखने को नहीं मिला है। आज भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ खुला। Sensex और Nifty में आज हल्की गिरावट दर्ज की गई है। खबर लिखते समय तक Nifty 50 में 0.29 प्रतिशत और लगभग 70 अंको की गिरावट दर्ज की गई है। Sensex में 0.30 प्रतिशत और 257 अंको की गिरावट दर्ज की गई है। टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स भारतीय शेयर बाजार के लाल निशान खुलने के साथ ही Nifty में हीरो मोटोकॉर्प सबसे ज़्यादा 1.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप पर…

Stock Market Today 7 August: भारतीय शेयर बाजार पर अमेरिकी टैरिफ का ज्यादा असर देखने को नहीं मिला है। आज भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ खुला। Sensex और Nifty में आज हल्की गिरावट दर्ज की गई है। खबर लिखते समय तक Nifty 50 में 0.29 प्रतिशत और लगभग 70 अंको की गिरावट दर्ज की गई है। Sensex में 0.30 प्रतिशत और 257 अंको की गिरावट दर्ज की गई है।

टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

भारतीय शेयर बाजार के लाल निशान खुलने के साथ ही Nifty में हीरो मोटोकॉर्प सबसे ज़्यादा 1.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप पर रहा। साथ ही सिप्ला, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व और HDFC बैंक के शेयर भी टॉप पर रहे। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, जियो फाइनेंशियल और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में सबसे ज़्यादा गिरावट दर्ज की गई।

Nifty 100 में गिरावट

Nifty 100 में 0.34 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, वहीं Nifty 200 में भी 0.37 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, Nifty मिडकैप 100 में 0.54 प्रतिशत की गिरावट और Nifty स्मॉलकैप 100 में 0.82 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही Nifty ऑटो में 0.40 प्रतिशत, Nifty IT में 0.20 प्रतिशत और Nifty मेटल में 0.63 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

एशियाई बाज़ार का हाल

अमेरिका ने कई देशों में टैरिफ लगाने की घोषणा की है जिससे उम्मीद थी की शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की जाएगी लेकिन एशियाई के बाज़ार भी हरे निशान में कारोबार कर रहे। बता दें कि खबर लिखते समय तक इन बाजारों में उछाल दर्ज किया गया है।

    • जापान का NIKKEI सूचकांक 274 अंक और 0.70 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।
    • दक्षिण कोरिया का KOSPI सूचकांक में 0.70 प्रतिशत और 20 अंको की बढ़त दर्ज की गई है।
    • हांगकांग का HANG SENG सूचकांक 0.52 प्रतिशत और 130 अंको की बढ़त दर्ज की गई है।

Stock Market Today 7 August

Trent Ltd Share Price
Trent Ltd Share Price

Trent Ltd Share Price

Trent के शेयर में हल्का उछाल दर्ज की गई है। खबर लिखते समय तक शेयर में 0.62 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है और शेयर की कीमत 5,389.50 रुपये तक पहुंच गई है।

Bharat Heavy Electricals Ltd Share Price
Bharat Heavy Electricals Ltd Share Price

Bharat Heavy Electricals Ltd Share Price

BHEL के शेयर में भारी गिरावट दर्ज की गई है। खबर लिखते समय तक शेयर में 4.64 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और शेयर की कीमत 228.70 रुपये तक पहुंच गई है।

Bajaj Auto Ltd Share Price
Bajaj Auto Ltd Share Price

Bajaj Auto Ltd Share Price

Bajaj के शेयर में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। खबर लिखते समय तक शेयर में 0.78 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और शेयर की कीमत 8,114.50 रुपये तक पहुंच गई है।

Pidilite Industries Ltd Share Price

Pidilite के शेयर में निवेशकों को लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। खबर लिखते समय तक शेयर में 2.29 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है और शेयर की कीमत 3,111.60 रुपये तक पहुंच गई है।

Sri Lotus Developers and Realty Ltd Share Price

इस कंपनी के शेयर में निवेशकों भारी मुनाफा मिलता हुआ नजर आ रहा है। खबर लिखते समय तक शेयर में 3.37 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है और शेयर की कीमत 202.26 रुपये तक पहुंच गई है।

ALSO READ: Gold Rate Today 7 August: सोने चांदी की बढ़ी कीमत, जानें आज का ताजा भाव

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।