Instagram क्रिएटर्स के लिए लाया नए इनसाइट्स फीचर्स, जानिए कैसे होगा फायदा

Summary :

Instagram New Features: आजकल इंस्टाग्राम पर कंटेंट क्रिएटर्स का दबदबा बढ़ता जा रहा है। हर दिन हजारों की संख्या में रील्स बन रही हैं और दर्शक उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम भी अपने प्लेटफॉर्म को क्रिएटर्स के लिए लगातार बेहतर बना रहा है। इसी कड़ी में अब इंस्टाग्राम ने कंटेंट क्रिएटर्स के लिए कुछ नए Insights Features लॉन्च किए हैं, जिनकी मदद से वे अपनी ऑडियंस को और बेहतर तरीके से समझ सकेंगे। Instagram New Features: ये हैं चार नए फीचर्स ये इनसाइट्स फीचर्स खासतौर पर रील्स और पोस्ट्स पर आधारित हैं और इनसे क्रिएटर्स को यह पता…

Instagram New Features: आजकल इंस्टाग्राम पर कंटेंट क्रिएटर्स का दबदबा बढ़ता जा रहा है। हर दिन हजारों की संख्या में रील्स बन रही हैं और दर्शक उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम भी अपने प्लेटफॉर्म को क्रिएटर्स के लिए लगातार बेहतर बना रहा है। इसी कड़ी में अब इंस्टाग्राम ने कंटेंट क्रिएटर्स के लिए कुछ नए Insights Features लॉन्च किए हैं, जिनकी मदद से वे अपनी ऑडियंस को और बेहतर तरीके से समझ सकेंगे।

Instagram New Features: ये हैं चार नए फीचर्स

ये इनसाइट्स फीचर्स खासतौर पर रील्स और पोस्ट्स पर आधारित हैं और इनसे क्रिएटर्स को यह पता चलेगा कि कौनसा कंटेंट सबसे ज्यादा प्रभावी रहा। इंस्टाग्राम ने चार नए फीचर्स पेश किए हैं: Like Insights for Reels and Carousels, Post-Level Demographics, Top Follower Drivers और Viewers Metric

1. Like Insights for Reels and Carousels

Instagram New Features
Instagram New Features

अगर कोई क्रिएटर फोटो वाला Carousel पोस्ट करता है, तो इस फीचर से यह जानकारी मिलेगी कि किस स्लाइड पर सबसे ज्यादा लाइक मिले और दर्शकों ने किस स्लाइड को सबसे ज्यादा देर तक देखा। इससे यह समझने में मदद मिलेगी कि पोस्ट का कौन-सा हिस्सा सबसे ज्यादा आकर्षक था।

2. Post-Level Demographics

इस फीचर की मदद से अब क्रिएटर्स को हर पोस्ट या रील के दर्शकों की उम्र, लिंग और लोकेशन जैसी डिटेल्स मिलेंगी। पहले यह जानकारी सिर्फ अकाउंट-लेवल पर उपलब्ध थी, लेकिन अब पोस्ट-लेवल पर भी यह डाटा मिलेगा। इससे यह जानना आसान होगा कि कौन-सी ऑडियंस किस प्रकार का कंटेंट देख रही है।

Post-Level Demographics
Post-Level Demographics

3. Top Follower Drivers

इस फीचर से क्रिएटर्स यह जान पाएंगे कि उनके कौन-से पोस्ट या रील्स ने सबसे ज्यादा नए फॉलोअर्स जोड़ने में मदद की। इस डेटा को “Followers Insights” सेक्शन में देखा जा सकता है।

4. Viewers Metric

यह फीचर दर्शाता है कि किसी कंटेंट को कितने लोगों ने वास्तव में देखा, चाहे उन्होंने उसे लाइक या शेयर किया हो या नहीं। यह सिर्फ reach नहीं, बल्कि actual views पर फोकस करता है।

इन फीचर्स के जरिए क्रिएटर्स को न सिर्फ बेहतर कंटेंट बनाने में मदद मिलेगी, बल्कि वे अपनी ऑडियंस से जुड़ाव भी मजबूत कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें- Tata Harrier Safari Adventure X है सबसे शानदार, फीचर्स और प्राइस जानकर चौंक जाएंगे

Neha Singh