देश में केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के मौजूदा भाव में कटौती का ऐलान किया है।डीजल-पेट्रोल के दाम इस बार 2-2 रुपये प्रति लीटर कम किए गए हैं। इसका फायदा लोगों को शुक्रवार यानी आज सुबह 6 बजे से मिलने लगा है। एक दिन पहले देर शाम हुए इस ऐलान का असर आज सप्ताह के अंतिम दिन शेयर बाजार में भी दिख सकता है।
- सरकार ने देश में पेट्रोल-डीजल के मौजूदा भाव में कटौती का ऐलान किया
- डीजल-पेट्रोल के दाम इस बार 2-2 रुपये प्रति लीटर कम किए
पहले LPG सिलेंडर को भी सस्ता किया गया
आपको बता दें ईंधन के दाम में बदलाव के बाद कुछ खास सेक्टरों के शेयर आज के कारोबार में फोकस में रहने वाले हैं। उदाहरण के लिए तेल विपणन करने वाली कंपनियों, तेल-गैस की खोज करने वाली कंपनियों समेत टायर, लॉजिस्टिक्स, पेंट जैसे सेक्टरों के शेयरों के भाव पर इस फैसले का असर हो सकता है। इससे कुछ ही दिन पहले एलपीजी सिलेंडर को भी सस्ता किया गया था।
कई शेयरों पर दिख सकता है प्रेशर
बता दें तेल सेक्टर में देखें तो बाजार में प्रमुख शेयर हैं- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम। ये तीनों सरकारी कंपनियां हैं, जो देश में डीजल, पेट्रोल और एलपीजी आदि की खुदरा बिक्री करती हैं। डीजल-पेट्रोल आदि के दाम में बदलाव का निर्णय यही कंपनियां करती हैं।
डीजल माल ढोने वाले भारी वाहनों के लिए प्रमुख ईंधन
डीजल-पेट्रोल की कीमतों का असर व्यापक होता है। डीजल माल ढोने वाले भारी वाहनों के लिए प्रमुख ईंधन है। इसके भाव में कमी आने का मतलब है मालवाहक कंपनियों की लागत में कमी आना। इससे एफएमसीजी समेत कई सेक्टर सीधे तौर पर प्रभावित होते हैं। लॉजिस्टिक्स और एफएमसीजी के अलावा पेंट और टायर कंपनियों के शेयर भी पेट्रोल-डीजल के भाव में बदलाव की खबर पर रिएक्ट कर सकते हैं।
नोट – इस खबर दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है।


Download Android App
Download iOS App





