नई दिल्ली : देश के सभी परिवारों को बैंकिंग सेवाओँ से जोड़ने के लिए शुरू की गई ‘जन-धन योजना’ के खातों में कुल जमा राशि 80,000 करोड़ रुपये ऊपर पहुंच गयी है। इस वित्तीय समावेशन कार्यक्रम से उत्तरोत्तर अधिकाधिक लोगों के जुड़ने से इन खातों में जमा में तेजी आई। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार जन-धन खाते में कुल जमा राशि 11 अप्रैल 2018 को बढ़कर 80,545.70 करोड़ रुप हो गयी थी। मार्च 2017 के बाद से इसमें निरंतर तेजी जारी है। प्रधानमंत्री जन-धन योजना खाते उस समय भी चर्चा में आए जब नोटबंदी के दौरान इसमें से बहुत से खातों मोटी रकम जमा कराई गयी।
नवंबर 2016 के अंत में जन-धन खातों में जमा रकम बढ़कर 74,000 करोड़ से अधिक हो गयी थी, जो कि उस महीने के शुरू में करीब 45,000 करोड़ रुपये थी। इस दौरान लोगों ने बड़ी मात्रा में इन खातों में 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोट जमा किए थे। उसके बाद मार्च 2017 से पहले इन खातों में जमा में गिरावट देखी गई।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



