टॉप गेनर्स vs लूज़र्स: टेक महिंद्रा समेत 6 स्टॉक्स में तेजी, टाइटन ने किया निराश; जानें अन्य स्टॉक्स का ताजा अपडेट

Summary :

Top Gainers and Losers Today: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। बाजार में चौतरफा तेजी देखी गई। दिन के अंत में सेंसेक्स 446.21 अंक या 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,632.68 और निफ्टी 139.50 अंक या 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,192.15 पर था। दोनों मुख्य सूचकांक अपने ऑल-टाइम हाई के करीब बंद हुए हैं। सेंसेक्स का उच्चतम स्तर 85,978.25 और निफ्टी का 26,277.37 है, जो कि सितंबर 2024 में बना था। Stock Market Trend Today: निफ्टी का कैसा रहा आज का परफॉरमेंस? दिन के दौरान निफ्टी बैंक ने नया…

Top Gainers and Losers Today: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। बाजार में चौतरफा तेजी देखी गई। दिन के अंत में सेंसेक्स 446.21 अंक या 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,632.68 और निफ्टी 139.50 अंक या 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,192.15 पर था। दोनों मुख्य सूचकांक अपने ऑल-टाइम हाई के करीब बंद हुए हैं। सेंसेक्स का उच्चतम स्तर 85,978.25 और निफ्टी का 26,277.37 है, जो कि सितंबर 2024 में बना था।

Stock Market Trend Today: निफ्टी का कैसा रहा आज का परफॉरमेंस?

Top Gainers and Losers Today
Top Gainers and Losers Today (credit-sm)

दिन के दौरान निफ्टी बैंक ने नया ऑल-टाइम हाई 59,440.10 बनाया। हालांकि, यह 131.65 अंक या 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,347.70 पर बंद हुआ।

Top gainers: इन स्टॉक्स ने मारी बाजी

सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी, मारुति सुजुकी और एलएंडटी गेनर्स थे।

Top losers: इन स्टॉक्स ने किया निराश

Top Gainers and Losers Today
Top Gainers and Losers Today (credit-sm)

एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, टाइटन, एचयूएल, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, टाटा स्टील, इन्फोसिस, एमएंडएम, भारती एयरटेल और बीईएल लूजर्स थे।

Share Market 20 Nov: मिडकैप और स्मॉलकैप का प्रदर्शन कमजोर

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप का प्रदर्शन कमजोर रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 14.50 अंक की तेजी के साथ 60,963.55 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 8.70 अंक की गिरावट के साथ 18,067.25 पर था।

Top Gainers and Losers Today: बाजार में उथल-पुथल पर एक्सपर्ट की राय

Top Gainers and Losers Today
Top Gainers and Losers Today (credit-sm)

बाजार के जानकारों ने कहा कि अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील होने की संभावना के चलते बाजार का सेंटीमेंट सकारात्मक रहा है। साथ ही, वैश्विक स्तर पर टेक कंपनियों की ओर से मजबूत नतीजों के कारण टेक्नोलॉजी शेयरों का रुझान मजबूत बना हुआ है। जानकारों ने आगे कहा कि छोटी अवधि में बाजार का रुझान सकारात्मक बना हुआ है। आने वाले समय में भारत और अमेरिका के आर्थिक आंकड़े बाजार के लिए अहम होंगे। बता दें कि भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भी तेजी के साथ हुई थी। सुबह 9:28 पर सेंसेक्स 127 अंक या 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,314 और निफ्टी 37 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 26,090 पर था।

ALSO READ: 21 नंवबर से खुलेगा IPO, ₹96 प्रीमियम पर GMP, जानें प्राइस बैंड

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।