नयी दिल्ली : कैब सेवाएं देने वाली कंपनी उबर ने विश्व भर में अपने वाहन चालकों के लिए नया ऐप पेश किया है। यह ऐप भारत समेत वैश्विक भागीदारों से प्राप्त जानकारियों पर आधारित है। कंपनी ने जारी बयान में कहा कि भारत में नया ऐ प अभी कोच्चि में चालकों तथा चेन्नई में कुरियर सेवा प्रदाताओं के लिए उपलब्ध है। इसे चरणबद्ध तरीके से देश भर में आने वाले महीनों में पेश किया जाएगा। कंपनी के केंद्रीय परिचालन प्रमुख ( भारत एवं दक्षिण एशिया ) प्रदीप परमेश्वरन ने कहा , ‘‘ हमने उनकी जरूरतों के हिसाब से इस ऐप को बनाया है। इसके बीटा संस्करण को वैश्विक स्तर पर पेश किये जाने में बेंगलुरू के 100 चालक भी शामिल रहे।
हमारी टीम ने समूह में बातचीत करने के अलावा चालकों से अकेले में भी बात की और जानकारियां जुटाईं। ’’ नये ऐप में वाहन चालकों को यह जानने की सुविधा दी गयी है कि उन्होंने पिछले ट्रिप में कितनी कमाई की। इसके अलावा वह अपने आसपास बाजार की परिस्थितियों के साथ ही यह भी जान सकेंगे कि उन्हें कहां अधिक ट्रिप मिल सकते हैं। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दारा खोस्रोवशही ने ब्लॉग पर लिखा कि कंपनी वाहन चालकों का अनुभव बेहतर करने के लिए यह कदम उठा रही है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



