दूरसंचार सेवायें देने वाली कंपनी वोडाफोन इंडिया ने यूरोप की यात्रा करने वाले उपभोक्ताओं के लिए पहली बार अनलिमिटेड इंटरनेशनल रोमिंग प्लान शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि ब्रिटेन के साथ ही जर्मनी, स्पेन, इटली, नीदरलैण्ड, तुर्की, यूनान, पुर्तगाल, चेक गणराज्य, रोमानिया, हंगरी, माल्टा और अल्बानिया के लिए यह प्लान शुरू किया गया है।
इसके अलावा यात्री अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर और मलेशिया सहित 18 देशों में अनलिमिटेड कॉलिंग एवं डाटा का इस्तेमाल कर सकेंगे। यह प्लान 28 दिन के लिए 5,000 रुपये में उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त हर 24 घण्टे के लिए 500 रुपये में इस प्लान का उपयोग किया जा सकता है। प्रीपेड और पोस्टपेड उपभोक्ता माय वोडाफोन ऐप या वेबसाइट के माध्यम से इसे एक्टिवेट कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





