नई दिल्ली : दुनिया की सबसे बड़ी खुदरा कंपनी वालमार्ट और भारतीय ऑनलाइन बाजार मंच फ्लिपकार्ट के बीच अधिग्रहण का सौदा जल्द पक्का होने की उम्मीद है। वालमार्ट भारतीय कंपनी में 60 से 80 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की बात कर रही और अनुमान है कि यह सौदा करीब 15 अरब डॉलर के करीब का है। मामले से जुड़े सूत्रों ने कहा कि इस सौदे के पूरा होने की घोषणा अब किसी भी दिन हो सकती है।इसमें फ्लिपकार्ट के कुछ कुछ बड़े निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।
कहा जा रहा है कि जापान की सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प और टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट फ्लिपकार्ट में अपनी 20-20 प्रतिशत की हिस्सेदारी बेचेगी। सूत्रों ने कहा कि वालमार्ट फ्लिपकार्ट की 60-80 प्रतिशत हिस्सेदारी ले सकती है और भारतीय कंपनी का मूल्य करीब 20 अरब डॉलर आंका जा सकता है।
शोधकर्ता कंपनी सीबी इनसाइट्स ने पिछले वर्ष फ्लिपकार्ट का मूल्य करीब 12 अरब डॉलर बताया था। इस सौदे से वालमार्ट को भारत में खुदरा आनलाइन बाजार में अपने कदम रख्ननेमें मदद मिलेगी और वह यहां अमेजन के मुकाबले खड़ा होना चाहेगी। सौदे के संबंध में भेजे गए ई-मेल पर फ्लिपकार्ट और वालमार्ट ने कोई जवाब नहीं दिया है। वहीं, सॉफ्टबैंक के प्रवक्ता ने कहा कि वह चर्चाओं और कयासों पर कोई टिप्पणी नहीं करेगी। अमेजन ने भी फ्लिपकार्ट में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की पेशकश की थी।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



