हैदराबाद : वालमार्ट इंडिया ने एचडीएफसी बैंक की भागीदारी के साथ अपने कारोबारी भागीदारों के लिये क्रेडिट कार्ड जारी किया है। यह कार्ड उसके थोक बिक्री केन्द्रों से खरीद करने वाले सदस्य कारोबारियों के लिये है। इसमें 50 दिन तक के लिये बिना किसी ब्याज के कर्ज की सुविधा उपलब्ध होगी।
इस कार्ड का उपयोग ‘बेस्ट प्राइस माडर्न होलसेल’ से जुड़े वे सदस्य कर सकते हैं जो वालमार्ट की थोक दुकानों से सामान खरीदते हैं। इस कार्ड को यहां वालमार्ट इंडिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कृष अय्यर और एचडीएफसी बैंक के भुगतान कारोबार और विपणन मामलों के क्षेत्रीय प्रमुख पराग राव ने बेस्ट प्राइस स्टोर में पेश किये।
यह कार्ड देश भर में 26 अन्य ‘बेस्ट प्राइस मार्डन होलसेल स्टोर’ में भी जारी किये गये। अय्यर ने कहा कि मुझे लगता है कि हमारे सदस्यों के लिये यह बेहतरीन मौका है, इससे हमसे जुड़े सभी छोटे कारोबारी 18 से 50 दिन के लिये बिना किसी ब्याज के कर्ज सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि वालमार्ट देश में और दुकानें खोलनी जारी रखेगी।


Download Android App
Download iOS App



