सैन फ्रांसिस्को : फेसबुक के स्वामित्व वाला वाट्स एप ग्रुप एडमिनिस्ट्रेटर को और अधिकार देनेवाला है। एडमिन चाहे तो वह ग्रुप के सदस्यों को ग्रुप में संदेश, फोटो, वीडियो, जीआईएफ, दस्तावेज और वॉयस मैसेजेज पोस्ट करने से रोक सकता है। डब्ल्यूएबीटाइंफो के मुताबिक, वाट्स एप ने गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम पर वर्शन 2.17.430 में ‘प्रतिबंधित समूह’ फीचर्स दिया है।
प्रतिबंधित समूह’ की सेटिंग केवल ग्रुप एडमिन ही सक्रिय कर सकता है। इसके बाद एडमिन तो ग्रुप में सामान्य तरीके से फोटो, वीडियो, चैट व अन्य चीजें भेज सकते हैं, लेकिन अन्य सदस्यों को ऐसा करने से प्रतिबंधित कर सकते हैं। ‘प्रतिबंधित समूह’ की सेटिंग लागू कर देने के बाद अन्य सदस्य ग्रुप में मैसेज को पढ़ तो सकेंगे, लेकिन कुछ भेज नहीं सकेंगे। उन्हें ‘मैसेज एडमिन’ का बटन दिया जाएगा, जिससे वे अपने संदेश को ग्रुप एडमिन को भेज सकते हैं, ताकि वह उसे ग्रुप में साझा करे। ग्रुप एडमिन द्वारा संदेश को स्वीकृति देने के बाद ही उसे ग्रुप में साझा किया जा सकेगा। वाट्सएप ने इसके अलावा आनेवाले अपडेट में उन्नत फीचर्स, बग फिक्स और सामान्य सुधार जारी करने की घोषणा की है।


Download Android App
Download iOS App



