क्या बंद हो जाएगा Jio Cinema? मुकेश अंबानी कर सकते हैं ये बड़ा फैसला

Summary :

Jio Cinema: मुकेश अंबानी के OTT प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर अभी आपको मुफ्त में IPL देखने को मिलता है, लेकिन अब जल्द ही जियो सिनेमा बंद हो सकता है। मुकेश अंबानी इस पर ये बड़ा फैसला कर सकते हैं। बंद हो जाएगा Jio Cinema रिलायंस जियो ने जब अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘जियो सिनेमा’ पर मुफ्त में IPL दिखाने का ऐलान किया था, तो इससे पूरे मार्केट में भूचाल आ गया था। लेकिन अब उद्योगपति मुकेश अंबानी का ये ओटीटी प्लेटफॉर्म जल्द बंद हो सकता है। रिलायंस जियो की पेरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज और डिज्नी के बीच अधिग्रहण की डील अब…

Jio Cinema: मुकेश अंबानी के OTT प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर अभी आपको मुफ्त में IPL देखने को मिलता है, लेकिन अब जल्द ही जियो सिनेमा बंद हो सकता है। मुकेश अंबानी इस पर ये बड़ा फैसला कर सकते हैं।

बंद हो जाएगा Jio Cinema

रिलायंस जियो ने जब अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘जियो सिनेमा’ पर मुफ्त में IPL दिखाने का ऐलान किया था, तो इससे पूरे मार्केट में भूचाल आ गया था। लेकिन अब उद्योगपति मुकेश अंबानी का ये ओटीटी प्लेटफॉर्म जल्द बंद हो सकता है। रिलायंस जियो की पेरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज और डिज्नी के बीच अधिग्रहण की डील अब लगभग फाइनल हो गई है। इसके पूरे होने का आधिकारिक ऐलान कभी भी किया जा सकता है।

जियो सिनेमा बंद, डिज्नी+हॉटस्टार चालू

विलय के पूरा होने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर भी रिलायंस का ही मालिकाना हक होगा। ऐसे में सूत्रों के हवाले से ईटी ने एक खबर में कहा है कि मर्जर के बाद मुकेश अंबानी की कंपनी दो अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म के बजाय एक ही प्लेटफॉर्म को बनाए रख सकती है।

खबर के मुताबिक रिलायंस की सब्सिडियरी वॉयकॉम 18 और स्टार इंडिया का विलय पूरा होने के बाद ‘जियो सिनेमा’ को ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ में मर्ज किया जा सकता है। इस तरह कंपनी आखिर में डिज्नी+हॉटस्टार प्लेटफॉर्म को चालू रख सकती है, जबकि जियो सिनेमा को बंद कर सकती है।

रिलायंस और डिज्नी की डील

डिज्नी के स्टार इंडिया बिजनेस को खरीदने को लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। इतना ही कंपनी को लगभग सभी रेग्युलेटरी मंजूरी भी मिल चुकी हैं। इस डील के बाद बनने वाली नई कंपनी स्टार-वॉयकॉम 18 का नियंत्रण रिलायंस के पास होगा।

Aastha Paswan