नक्सल गैंग के मंसूबों पर गहरी चोट! कांकेर में 100 नक्सलियों ने किया सरेंडर! इनामी राजू सलाम, कमांडर प्रसाद भी शामिल

Summary :

100 Naxals Surrender: छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर क्षेत्र के कांकेर जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां करीब 100 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें नक्सल संगठन के बड़े नेता जैसे राजू सलाम, कमांडर प्रसाद और मीना भी शामिल हैं। ये सभी नक्सली बस के माध्यम से कांकेर के कामतेड़ा स्थित बीएसएफ कैंप पहुंचे और वहीं हथियार डाल दिए। राजू सलाम, जो कि कंपनी नंबर 5 का कमांडर और डिवीजनल कमेटी का सदस्य था, पिछले दो दशकों से कांकेर में नक्सली गतिविधियों का प्रमुख चेहरा रहा है। इस सरेंडर के बाद इलाके में नक्सलवाद खत्म होने की…

100 Naxals Surrender: छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर क्षेत्र के कांकेर जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां करीब 100 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें नक्सल संगठन के बड़े नेता जैसे राजू सलाम, कमांडर प्रसाद और मीना भी शामिल हैं। ये सभी नक्सली बस के माध्यम से कांकेर के कामतेड़ा स्थित बीएसएफ कैंप पहुंचे और वहीं हथियार डाल दिए। राजू सलाम, जो कि कंपनी नंबर 5 का कमांडर और डिवीजनल कमेटी का सदस्य था, पिछले दो दशकों से कांकेर में नक्सली गतिविधियों का प्रमुख चेहरा रहा है। इस सरेंडर के बाद इलाके में नक्सलवाद खत्म होने की उम्मीदें तेज हो गई हैं।

100 Naxals Surrender: सुकमा में 27 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

एक दिन पहले छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में भी बड़ी संख्या में नक्सलियों ने सरेंडर किया। कुल 27 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें 10 महिलाएं और 17 पुरुष शामिल हैं। इन नक्सलियों में से 7 पर बड़े इनाम घोषित थे, जिनमें एक पर 10 लाख और तीन पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था। यह सभी माओवादी पीएलजीए बटालियन नंबर 1 और रिजनल मिलिट्री कंपनी से जुड़े थे। इन्होंने सुकमा एसपी किरण चव्हाण और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के सामने बिना हथियार के सरेंडर किया।कोंडागांव जिले में पूर्वी बस्तर डिवीजन की टेलर टीम कमांडर गीता उर्फ कमली सलाम ने भी आत्मसमर्पण कर दिया। 40 वर्षीय कमली पर 5 लाख रुपए का इनाम था और वह लंबे समय से नक्सली संगठन से जुड़ी हुई थी।

100 Naxals Surrender,
100 Naxals Surrender, PHOTO (social media)

महाराष्ट्र में 61 नक्सलियों ने CM के सामने सरेंडर किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में 15 अक्टूबर को मोजुल्ला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति के नेतृत्व में 61 नक्सलियों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने आत्मसमर्पण किया। भूपति माओवादी संगठन का पोलित ब्यूरो सदस्य है और उस पर अकेले छत्तीसगढ़ सरकार ने 1.5 करोड़ रुपए का इनाम घोषित किया था। सभी नक्सली हथियारों के साथ सरेंडर हुए।

100 Naxals Surrender
100 Naxals Surrender, PHOTO (social media)

Chhattisgarh Crime News: सरेंडर के पीछे की वजह?

नक्सलियों का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति 2025 और “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर उन्होंने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। साथ ही, संगठन की अमानवीय सोच और सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव ने भी उन्हें यह कदम उठाने पर मजबूर किया। सरकार ने सरेंडर करने वाले माओवादियों को 50-50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि और पुनर्वास की सुविधाएं देने की घोषणा की है।

100 Naxals Surrender,
Chhattisgarh, 100 Naxals Surrender, PHOTO (social media)

Chhattisgarh Kanker News: दंतेवाड़ा में 20 दिन पहले 71 नक्सलियों ने किया सरेंडर

करीब 20 दिन पहले दंतेवाड़ा जिले में भी 71 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। इनमें 21 महिलाएं और 50 पुरुष शामिल थे। 30 नक्सलियों पर कुल 64 लाख रुपए का इनाम घोषित था। 23 सितंबर को नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने माओवादी नेताओं राजू दादा और कोसा दादा को मुठभेड़ में मार गिराया था। दोनों पर 1.8-1.8 करोड़ रुपए का इनाम था और ये कई बड़े हमलों में शामिल रहे थे।

यह भी पढ़ें: बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।