Bastar Development Vision: छत्तीसगढ़ के बस्तर में पहली बार हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में क्राइम कंट्रोल से लेकर महिला सुरक्षा और कुपोषण से निपटने तक का एक्शन प्लान तय कर दिया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुई परिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इस बैठक में चार राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल रहे।
मध्य क्षेत्रीय परिषद में क्राईम कंट्रोल, महिला सुरक्षा समेत इंटर स्टेट तालमेल पर जोर
बैठक में नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था के अलावा नक्सली उन्मूलन को लेकर प्रभावी चर्चा की गई।साथ ही राज्यों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया गया। सीमावर्ती जिलों में अपराध नियंत्रण के साथ राज्यों के बीच खुफिया जानकारी साझा करने पर भी सहमति बनी है। इसके अलावा सड़क, रेल और टेलीकॉम कनेक्टिविटी बढ़ाने के साथ आदिवासी क्षेत्रों में वेलफेयर कार्यक्रमों पर जोर दिया गया है। आदिवासी क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण योजनाओं पर भी फोकस किया गया है।
इसके अलावा अंतरराज्यीय विवाद का समाधान करने हाईटेक गवर्नेंस के साथ बेहतर पुलिसिंग को लेकर भी निर्णय लिए गए हैं। इसके अलावा बस्तर के विकास मॉडल को लेकर भी चर्चा की गई है। बस्तर में पहली बार हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक के पीछे भी कई मायने छिपे हुए हैं। इसमें बस्तर की छवि को नए तरीके से अपील करने की कोशिश हो रही है।
अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा पर जोर
सरकार द्वारा यह संदेश देने की कोशिश हो रही है कि बस्तर अब केवल संघर्ष वाला क्षेत्र नहीं रहा बल्कि पर्यटन निवेश विकास और प्रशासनिक गतिविधियों के नए केंद्र के तौर पर उभरेगा। जाहिर है कि बैठक को लेकर केंद्र सरकार अपना विजन अब सामने रख रही है। बैठक में राज्यों के विकास के साथ में अब गंभीर सामाजिक और सुरक्षा मुद्दों पर कड़े फैसले लिए गए हैं। इसमें अपराध नियंत्रण और विशेष कर महिलाओं के उत्पीड़न बलात्कार जैसे मामलों पर जल्द फैसला लिए जाने पर भी चर्चा की गई है।
रिपोर्ट: रायपुर, आशीष शर्मा/पंजाब केसरी


Download Android App
Download iOS App




