Chhattisgarh: बीजापुर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने प्रेशर IED किया बरामद

Summary :

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित थाना फरसेगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पील्लूर में सुरक्षा बलों ने माओवादियों की एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपु) 214 वाहिनी कैंप पील्लूर की टीम द्वारा एरिया डॉमिनेशन एवं डीमाइनिंग अभियान के दौरान एक प्रेशर आईईडी बरामद किया गया, जिसे सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई से सुरक्षा बलों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी संभावित बड़े नुकसान से बचा लिया गया। Chhattisgarh: सर्च अभियान पर थे सुरक्षाबल एएसपी चंद्रकांत गोवर्ना के बताए अनुसार बुधवार को केरिपु 214 वाहिनी की टीम नियमित गश्त…

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित थाना फरसेगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पील्लूर में सुरक्षा बलों ने माओवादियों की एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपु) 214 वाहिनी कैंप पील्लूर की टीम द्वारा एरिया डॉमिनेशन एवं डीमाइनिंग अभियान के दौरान एक प्रेशर आईईडी बरामद किया गया, जिसे सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई से सुरक्षा बलों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी संभावित बड़े नुकसान से बचा लिया गया।

Chhattisgarh
Chhattisgarh

Chhattisgarh: सर्च अभियान पर थे सुरक्षाबल

एएसपी चंद्रकांत गोवर्ना के बताए अनुसार बुधवार को केरिपु 214 वाहिनी की टीम नियमित गश्त एवं क्षेत्रीय नियंत्रण अभियान पर निकली थी। इसी दौरान पील्लूर-मरवाड़ा मार्ग से लगभग 300 मीटर अंदर एक कच्चे रास्ते पर संदिग्ध वस्तु नजर आई। सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा बलों ने तुरंत इलाके को सुरक्षित किया और बम डिस्पोजल डिवीजन टीम को मौके पर बुलाया गया। जांच में पता चला कि माओवादियों द्वारा उक्त मार्ग पर प्रेशर आधारित आईईडी लगाया गया था।

Chhattisgarh
Chhattisgarh

बम डिस्पोजल डिवीजन टीम मौके पर मौजूद

यह आईईडी बीयर की बोतल में छिपाकर प्लांट किया गया था, जिसे दबाव पड़ते ही विस्फोट करने के उद्देश्य से तैयार किया गया था। माओवादियों की मंशा थी कि इस रास्ते से गुजरने वाले सुरक्षा बलों या ग्रामीणों को भारी नुकसान पहुंचाया जा सके। केरिपु 214 वाहिनी की बीडीडी टीम ने पूरी सावधानी के साथ मौके पर ही आईईडी को निष्क्रिय कर सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया गया, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि या नुकसान नहीं हुआ।

Chhattisgarh
Chhattisgarh

Chhattisgarh: सुरक्षाबलों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

आईईडी के नष्ट होने के बाद पूरे इलाके में सघन सर्च अभियान भी चलाया गया, ताकि किसी अन्य विस्फोटक सामग्री की मौजूदगी को सुनिश्चित किया जा सके। सुरक्षा बलों की इस त्वरित और सतर्क कार्रवाई से एक बड़ी नक्सली घटना टल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने भी सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई की सराहना की है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए एरिया डॉमिनेशन एवं डीमाइनिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि माओवादियों की किसी भी साजिश को समय रहते विफल किया जा सके।

ALSO READ: Mathura Accident: मथुरा-यमुना एक्सप्रेसवे हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हुई, पीएम ने आर्थिक मदद का किया ऐलान

Rahul Kumar Rawat