Chhattisgarh Naxal Encounter: सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 1 नक्सली ढेर, पहले भी 10 का हुआ था एनकाउंटर

Summary :

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों की टीम को इलाके में भेजा गया था। जैसे ही सुरक्षाबल वहां पहुंचे, नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी कार्रवाई की। Narayanpur News: तलाशी में मिला एक नक्सली का शव घटना के बाद जब सुरक्षाबलों ने इलाके की तलाशी ली तो उन्हें एक नक्सली का शव मिला। उसके पास से एक हथियार भी बरामद किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, अभी भी इलाके…

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों की टीम को इलाके में भेजा गया था। जैसे ही सुरक्षाबल वहां पहुंचे, नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी कार्रवाई की।

Narayanpur News: तलाशी में मिला एक नक्सली का शव

घटना के बाद जब सुरक्षाबलों ने इलाके की तलाशी ली तो उन्हें एक नक्सली का शव मिला। उसके पास से एक हथियार भी बरामद किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, अभी भी इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है क्योंकि माना जा रहा है कि अन्य नक्सली आसपास छिपे हो सकते हैं।

Chhattisgarh Naxal Encounter
Chhattisgarh Naxal Encounter

Chhattisgarh Naxal Encounter: अब तक 248 नक्सली मारे गए

इस साल छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों में अब तक कुल 248 नक्सलियों को मार गिराया गया है। इनमें से सबसे अधिक 219 नक्सली बस्तर संभाग में मारे गए हैं। बस्तर संभाग में नारायणपुर सहित कुल सात जिले आते हैं। इसके अलावा, रायपुर संभाग के गरियाबंद जिले में 27 नक्सली मारे गए हैं। वहीं, दुर्ग संभाग के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 2 नक्सलियों को ढेर किया गया।

Chhattisgarh Naxal Encounter
Chhattisgarh Naxal Encounter

11 सितंबर की मुठभेड़ में 10 नक्सली हुए थे ढेर

11 सितंबर को गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में भाकपा (माओवादी) के केंद्रीय समिति सदस्य मोडेम बालकृष्ण समेत 10 नक्सली मारे गए थे। यह कार्रवाई नक्सल संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Chhattisgarh Naxal Encounter
Chhattisgarh Naxal Encounter

Chhattisgarh Encounter News Today: अभियान जारी, सुरक्षाबल सतर्क

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि अभी और भी नक्सली गतिविधियों की आशंका बनी हुई है। इसलिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है और जवान सतर्क हैं। राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियां नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति बहाल करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, तीन इनामी नक्सली ढेर, हथियार और विस्फोटक बरामद

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।