अक्टूबर या नवंबर, कब होंगे बिहार चुनाव? निर्वाचन आयोग ने दिया बड़ा अपडेट

Summary :

Bihar Assembly Elections 2025: साल 2025 बिहार के लिए बेहद अहम है। इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। सबसे बड़ी दुविधा यह है कि चुनाव कब होंगे? अक्टूबर या नवंबर में। त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है। आज से नवरात्रि शुरू हो रही है, उसके बाद दिवाली और छठ पूजा। इस बीच, चर्चा है कि चुनाव आयोग त्योहारों के मौसम के बाद ही चुनाव की तारीखों पर विचार करेगा। हालांकि, चुनाव आयोग का 30 सितंबर, 2025 को बिहार आने का कार्यक्रम है। इससे राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग जल्द…

Bihar Assembly Elections 2025: साल 2025 बिहार के लिए बेहद अहम है। इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। सबसे बड़ी दुविधा यह है कि चुनाव कब होंगे? अक्टूबर या नवंबर में। त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है। आज से नवरात्रि शुरू हो रही है, उसके बाद दिवाली और छठ पूजा। इस बीच, चर्चा है कि चुनाव आयोग त्योहारों के मौसम के बाद ही चुनाव की तारीखों पर विचार करेगा। हालांकि, चुनाव आयोग का 30 सितंबर, 2025 को बिहार आने का कार्यक्रम है। इससे राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग जल्द ही तारीखों का ऐलान कर सकता है।

Bihar Elections: जल्द होगा तारीखों का ऐलान

Bihar Elections
Bihar Elections

बता दें कि चुनाव आयोग बिहार में चुनाव की तारीखों के साथ-साथ दूसरे राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की भी घोषणा कर सकती है। आयोग ने सभी प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारियों को 30 सितंबर तक विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़ी तैयारियों को खत्म करने के लिए कहा है। यह भी चर्चा हो रही है कि अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में चुनाव के तारीखों की घोषणा हो सकती है। चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि 30 सितंबर को बिहार में SIR की फाइनल मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी।

Bihar Election Dates 2025: लास्ट चुनाव 2020 में कैसा रहा परिणाम?

बता दें कि बिहार चुनाव 2020 में सभी 243 सीटों पर चुनाव हुए थे। इस चुनाव में NDA को बहुमत मिला था, लेकिन मौजूदा समय में राजनीतिक समीकरण बदले हुए हैं। NDA के पास कुल 132 विधानसभा सीटें हैं, तो बीजेपी की 78, JDU की 45 सीटें, जीतन राम मांझी यानी HAM को चार सीटें हैं। वहीं महागठबंधन के पास 110 सीटें हैं, जिसमें RJD के पास 75, कांग्रेस की 19 तो वाम दलों की 16 सीटें शामिल हैं। हालंकि, 2025 का विधानसभा चुनाव कई मायनों में महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस चुनाव में कई राजनीतिक दल चुनाव लड़ रहे हैं।

Bihar Assembly Elections 2025: कितने दल चुनावी मैदान में हैं?

Bihar Assembly Elections 2025
Bihar Assembly Elections 2025

बिहार में चुनाव दर की बात करें तो पिछले 10 से 15 सालों में राजनीतिक दलों की संख्या तो लगातार बढ़ रही है। लेकिन सत्ता में जगह कुछ ही दलों को मिली है। इस दौरान सियासी दलों की संख्या चार गुना बढ़ी है। मगर, इनमें से भी 90 फीसदी से अधिक दलों की झोली खाली ही रह जा रही है। बिहार में अक्टूबर 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में 58 दलों ने अपनी किस्मत आजमाई थी।

लेकिन 46 दलों को एक भी सीट पर जीत नहीं मिल सकी। 2010 में यह संख्या बढ़कर 90 पहुंची तो 2015 में 156 पहुंच गई। 2020 में 211 दलों ने चुनावी मैदान में किस्मत आजमाने के लिए आगे आई, लेकिन 199 पार्टियों को एक भी सीट नहीं मिल पाई। अब ऐसे में देखना यह होगा कि 2025 विधानसभा चुनाव में कितनी राजनीतिक पार्टियां चुनावी मैदान में अपना किस्मत आजमाएंगी।

ये भी पढ़ें:कन्हैया कुमार ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, कहा- बेरोजगारी और निराशा की मार झेल रहे युवा

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।