LPG New Price Rate: अब सस्ता जलेगा घर का चूल्हा! क्या GST स्लैब में बदलाव से घट गए LPG के दाम?

Summary :

LPG New Price Rate: देशभर में 22 सितंबर 2025 से जीएसटी सिस्टम में बड़ा बदलाव लागू हो गया है। अब तक जहां जीएसटी के चार अलग-अलग स्लैब (5%, 12%, 18%, और 28%) हुआ करते थे, वहीं अब इसे घटाकर 5% और 18% के सिर्फ दो टैक्स स्लैब कर दिए गए हैं। GST Impact on LPG: लक्जरी और हानिकारक वस्तुओं पर 40% टैक्स इसके अलावा लक्ज़री और हानिकारक वस्तुओं (जैसे तंबाकू और शराब) पर अब 40% टैक्स लगेगा। यह फैसला 3 सितंबर को हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिया गया था और इसे 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद…

LPG New Price Rate: देशभर में 22 सितंबर 2025 से जीएसटी सिस्टम में बड़ा बदलाव लागू हो गया है। अब तक जहां जीएसटी के चार अलग-अलग स्लैब (5%, 12%, 18%, और 28%) हुआ करते थे, वहीं अब इसे घटाकर 5% और 18% के सिर्फ दो टैक्स स्लैब कर दिए गए हैं।

GST Impact on LPG: लक्जरी और हानिकारक वस्तुओं पर 40% टैक्स

इसके अलावा लक्ज़री और हानिकारक वस्तुओं (जैसे तंबाकू और शराब) पर अब 40% टैक्स लगेगा। यह फैसला 3 सितंबर को हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिया गया था और इसे 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद सबसे बड़ा सुधार माना जा रहा है।

LPG New Price Rate
LPG New Price Rate

LPG New Price Rate: क्या LPG सिलेंडर के दाम घटेंगे?

लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या एलपीजी सिलेंडर भी सस्ता होगा? इसका सीधा जवाब है, नहीं। नए जीएसटी सिस्टम में एलपीजी सिलेंडर पर टैक्स की दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू सिलेंडर पर पहले की तरह 5% जीएसटी ही लागू रहेगा।

कमर्शियल सिलेंडर, जो होटल और रेस्टोरेंट जैसे व्यवसायों में इस्तेमाल होता है, उस पर 18% टैक्स पहले की तरह ही रहेगा। इसका मतलब है कि LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई अंतर नहीं पड़ेगा और उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं मिलेगी।

LPG New Price Rate
LPG New Price Rate

LPG की कीमत कैसे तय होती है?

एलपीजी की कीमतें मुख्य रूप से ‘इम्पोर्ट पैरिटी प्राइस (IPP)’ पर आधारित होती हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, डॉलर-रुपया का एक्सचेंज रेट, शिपिंग चार्ज, टैक्स और अन्य लागतें जुड़ी होती हैं। इसके अलावा, हर राज्य में टैक्स और लॉजिस्टिक्स खर्च अलग-अलग होने के कारण कीमतों में अंतर देखा जाता है। सरकार कुछ खास वर्गों को सब्सिडी भी देती है, जैसे उज्ज्वला योजना के लाभार्थी। इस सब्सिडी की राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

LPG New Price Rate

आज (22 सितंबर) के LPG सिलेंडर के रेट

घरेलू LPG (14.2 किलो):

  • दिल्ली – 853 रुपए
  • मुंबई – 852.50 रुपए
  • लखनऊ – 890.50 रुपए
  • पटना – 951 रुपए
  • कारगिल – 985.50 रुपए
  • पुलवामा – 969 रुपए
  • बागेश्वर – 890.50 रुपए

कमर्शियल LPG (19 किलो):

  • दिल्ली – 1580 रुपए
  • कोलकाता – 1684 रुपए
  • मुंबई – 1531.50 रुपए
  • चेन्नई – 1738 रुपए

GST 2.0: आम लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

इस बदलाव से रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो गई हैं। खासकर खाने-पीने की चीजों पर सीधा असर पड़ा है। अब घी, मक्खन, पनीर, अचार, जैम, आइसक्रीम और ड्राई फ्रूट्स जैसी चीजें सस्ती हो गई हैं। कई FMCG कंपनियों ने दाम घटाने की घोषणा भी कर दी है। इससे आम जनता के घरेलू खर्च में राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: मिडिल क्लास की बल्ले-बल्ले! आज से GST उत्सव शुरू, मैगी से लेकर गाड़ियों तक सब हुआ सस्ता, यहां देखें पूरी लिस्ट

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।