छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी पहल, अब शहीद सैनिकों के परिजनों को मिलेगी 50 लाख की सहायता राशि

Summary :

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार ने आज यानी 15 सितंबर को युद्ध और सैनिक कार्रवाई में शहीद होने वाले सैनिकों के परिजनों के लिए अनुग्रह राशि बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है। अब शहीद सैनिक की पत्नी या आश्रित को 20 लाख की जगह 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं सरकार ने यह भी निर्णय लिया गया कि परमवीर चक्र प्राप्त करने वाले सैनिकों को अब 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। पहले यह राशि 40 लाख रुपये थी। Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बैठक यह निर्णय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता…

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार ने आज यानी 15 सितंबर को युद्ध और सैनिक कार्रवाई में शहीद होने वाले सैनिकों के परिजनों के लिए अनुग्रह राशि बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है। अब शहीद सैनिक की पत्नी या आश्रित को 20 लाख की जगह 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं सरकार ने यह भी निर्णय लिया गया कि परमवीर चक्र प्राप्त करने वाले सैनिकों को अब 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। पहले यह राशि 40 लाख रुपये थी।

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बैठक

यह निर्णय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई राज्य सैनिक समिति की 6वीं बैठक में लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिक देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देते हैं, और सरकार उनके परिवारों के साथ हमेशा खड़ी है।

Chhattisgarh News
Chhattisgarh News

शहीदों और पूर्व सैनिकों के लिए कल्याणकारी योजनाएं

बैठक में शहीदों की पत्नियों, पूर्व सैनिकों, विधवाओं और उनके आश्रितों के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के 140 करोड़ नागरिकों की सुरक्षा में लगे इन वीर सपूतों का सम्मान और कल्याण करना हमारी जिम्मेदारी है।

Chhattisgarh News
Chhattisgarh News

दिव्यांग सैनिकों और माता-पिता को भी लाभ

युद्ध या कार्रवाई में दिव्यांग हुए सैनिकों को दी जाने वाली अनुदान राशि 10 लाख से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दी गई है। सैनिकों के माता-पिता को प्रतिवर्ष मिलने वाली जंगी इनाम राशि अब 5 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दी गई है। वहीं सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों और विधवाओं को पहली बार घर या जमीन खरीदने पर 25 लाख रुपये तक के स्टाम्प शुल्क में छूट दी जाएगी।

अधिकारियों की उपस्थिति और सुझाव

इस बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सेना के वरिष्ठ अधिकारी, और राज्य सैनिक समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में भूतपूर्व सैनिकों के हित में कई सुझाव भी आए, जिन पर सरकार विचार करेगी। इस दौरान ब्रिगेडियर विवेक शर्मा, सैनिक कल्याण संचालनालय के संचालक ने राज्य सैनिक बोर्ड की पिछली बैठक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और वर्तमान बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: बीजापुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, 26 नक्सली गिरफ्तार

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।