Sukma News: नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। कलेक्टर श्री अमित कुमार के नेतृत्व में संचालित ‘आकांक्षा – सशक्त युवा, सशक्त सुकमा’ परियोजना के तहत 35 युवा (16 युवतियां और 19 युवक) प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार हेतु चेन्नई रवाना हुए। यह पहल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की युवा सशक्तिकरण नीति को जमीनी स्तर पर साकार करती दिखाई दे रही है।
Skill Development: सुकमा के युवाओं को नई उड़ान: Collector Amit Kumar
लाइवलीहुड कॉलेज परिसर से हरी झंडी दिखाकर युवाओं को रवाना करते हुए कलेक्टर अमित कुमार ने कहा कि यह सिर्फ रोजगार नहीं, बल्कि सुकमा के युवाओं के आत्मविश्वास और सपनों को नई दिशा देने का अभियान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन का लक्ष्य हर युवा को कौशलयुक्त बनाकर उसे राष्ट्रीय स्तर के अवसरों से जोड़ना है।
Sukma से नई उड़ान: 35 युवा चेन्नई रवाना, 16 युवतियां शामिल (Sukma News)
जिला प्रशासन ने चेन्नई स्थित ड्राइव मैनेजमेंट सर्विसेज के साथ एमओयू कर निजी क्षेत्र में रोजगार के द्वार खोले हैं। इस पहल से सुदूर अंचल के युवाओं को प्रतिस्पर्धी मंच मिला है। विशेष बात यह रही कि चयनित अभ्यर्थियों में 16 युवतियां शामिल हैं, जो महिला सशक्तिकरण की मजबूत मिसाल पेश करती हैं। ग्राम आसिरगुड़ा की सोड़ी बसंती और बोरगुड़ा की सोनिया नुप्पो ने इस अवसर को जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ बताया। दोनों ने कलेक्टर अमित कुमार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। यह पहल दर्शाती है कि सुकमा अब नक्सल प्रभावित क्षेत्र की पहचान से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता और विकास की नई इबारत लिख रहा है।


Download Android App
Download iOS App





