ओडिशा में STF को बड़ी सफलता मिली है। जहां रायगदा जिले में छापेमारी के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से तेंदुएं की खालें जब्त की गई। आरोपियों की पहचान बिक्रम माझी और राजा माझी के रूप में हुई है जो रायगड़ा के चंद्रपुर इलाके के रहने वाले हैं।
तेंदए की खाल लिए मिले दो तस्कर
एसटीएफ की टीम को खुफिया जानकारी मिली, जिसके आधार पर उन्होंने चांडिली पुलिस सीमा के तहत तंपार बिदुनी चौक पर छापेमारी की और दो अपराधियों को पकड़ लिया। ये दोनों अपराधी तेंदुए की खाल बेंचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे।
तस्करों को भेजा गया रायगढ़ अदालत
स्पेशल टास्क फोर्स के सूत्रों के अनुसार तलाशी के दौरान दोनों अपराधियों के कब्जे से दो तेंदुए की खाल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। आरोपी व्यक्ति ऐसा कोई दस्तावेज़ पेश नहीं कर सके जिससे उन्हें तेंदुए की खाल रखने का अधिकार मिल सके। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और मामला एसडीजेएम, रायगढ़ की अदालत में भेजा जाएगा।”
इस संबंध में आईपीसी और वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि खालों को जांच के लिए निदेशक भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून भेजा जाएगा।


Download Android App
Download iOS App




